Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चाकूबाजी

जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण दुर्गा उत्सव में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, चार संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण दुर्गा उत्सव में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, चार संदिग्ध हिरासत में

अपराध
जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में गुरुवार रात को आयोजित दुर्गा उत्सव मेला के दौरान चाकूबाजी की घटना ने जनता में हलचल मचा दी। क्रेमराज यादव और करण यादव, दोनों ही ग्राम खपरीडीह के निवासी, मेला में घूमते हुए कुछ अन्य युवकों के साथ विवाद में फंस गए। विवाद के बढ़ने पर एक युवक ने अपनी जेब से चाकू जैसा धारदार हथियार निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में क्रेमराज यादव को सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि करण यादव को भी चोटें आईं। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है। क्रेमराज यादव की हालत अभी स्पष्ट नहीं है, परंतु गंभीरता से इलाज की आवश्यकता है। घटना की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वे युवक घटना के समय मेला...

रायपुर : तेलीबांधा में बीती रात हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बीती रात एक गैंगवार के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद में आदित्य कुर्रे और अभय सारथी नामक दो युवकों को चाकू मारा गया। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे की मौत हो गई। वहीं, अभय सारथी का इलाज चल रहा है। इस घटना के सभी आरोपित फरार हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश जारी है।...