Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

रायपुर : तेलीबांधा में बीती रात हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत

रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बीती रात एक गैंगवार के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद में आदित्य कुर्रे और अभय सारथी नामक दो युवकों को चाकू मारा गया। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे की मौत हो गई। वहीं, अभय सारथी का इलाज चल रहा है। इस घटना के सभी आरोपित फरार हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *