चक्रवाती तूफान के असर से जांजगीर‑चांपा में 27‑29 अक्टूबर तक बारिश का खतरा, प्रशासन ने अलर्ट मोड लागू किया
जांजगीर‑चांपा, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27‑29 अक्टूबर तक वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बारिश और जलभराव से निपटने के लिये कलेक्टर जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा‑निर्देश जारी किए गए।
मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर से राज्य के विभिन्न भागों में वर्षा हो सकती है। इस कारण कलेक्टर ने सभी सम्बंधित विभागों को सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिला तथा तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है, जबकि मैदानी कार्यकर्ताओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने विश...
