Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गजेश यदु

माना बस्ती के तालाब पक्षी विहार के रूप में विकसित, शासकीय विद्यालय निरीक्षण में प्रगति पर ध्यान

माना बस्ती के तालाब पक्षी विहार के रूप में विकसित, शासकीय विद्यालय निरीक्षण में प्रगति पर ध्यान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में ग्रामीण विकास कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत धरसींवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष केशरवानी ने आज बुधवार को ग्राम पंचायत माना बस्ती पहुँच कर शासकीय विद्यालयों, पंचायत भवन एवं तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, पंचायत की व्यवस्थाओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निर्माणाधीन बालिका शौचालय की धीमी प्रगति पर जनपद सीईओ, श्री आशीष केशरवानी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने...