बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर बंद हुए
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। बजट पेश होने से पहले निवेशक सतर्क रहते हुए कारोबार करते नजर आए। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में पूरे दिन कमजोरी बनी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 205 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि, बाद में चुनिंदा शेयरों में आई खरीदारी के कारण दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। अंततः, सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते मेटल इंडेक्स 5.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, बैंकिंग, आईटी, ऑयल एंड गैस तथा टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके विपरीत, फार्मास्यूटिकल, कंज्यू...



