Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोरिया

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से की महत्वपूर्ण मुलाकात

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से की महत्वपूर्ण मुलाकात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोरिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ली हैक-यंग ने किया। इस अवसर पर हरिवंश ने कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य मजबूत और प्रगतिशील लोकतंत्र हैं तथा दोनों देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान की सुदृढ़ परंपरा रही है। बैठक के दौरान हरिवंश ने द्विपक्षीय सहयोग के बहुआयामी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा, संस्कृति तथा जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ साझेदारी है। यह सहयोग लोकतंत्र, कानून के शासन, वैश्विक शांति और समृद्धि के साझा मूल्यों पर आधारित है। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए हरिवंश ने कहा कि अयोध्या की राजकुमारी सुर...
छत्तीसगढ़ के छह जिलों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के छह जिलों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के **कोरिया**, **मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर**, **सूरजपुर**, **बलरामपुर**, **सरगुजा** और **जशपुर** इन छह जिलों के एक दो पॉकेट में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार **16 जनवरी** से प्रदेशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने के साथ कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर ज्यादा है। **बलरामपुर-रामानुजगंज** और **सरगुजा** अंचल में सर्दी ने लोगों को खासा परेशान किया है। बीते **24 घंटों** में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान **3.4 डिग्री सेल्सियस** तक पहुंच गया। बीते **24 घंटों** के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान **29.7 डिग्री सेल्सियस** जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, **अंबिकापुर...
कोरिया: सिंचाई और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे वनवासी किसान

कोरिया: सिंचाई और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे वनवासी किसान

छत्तीसगढ़, राज्य
बैकुंठपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खेतों को समय पर पानी प्राप्त होने पर किसान की मेहनत रंग लाती है और उनकी जिंदगी में खुशहाली आती है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्का के वनवासी किसान गुरचरन सिंह की कहानी इसी सत्य को उजागर करती है। पहले सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण खेती से निराश होकर मजदूरी करने को मजबूर रहे गुरचरन अब रबी फसल और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित गुरचरन सिंह के पास पारिवारिक बंटवारे में मिली लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि है। पहले, सिंचाई के अभाव में वे पूरी तरह बारिश पर निर्भर थे। जब बारिश कम होती थी, तो उनकी फसलें खराब हो जाती थीं और रबी की खेती करने की कोई उम्मीद नहीं रहती थी। ऐसे समय में उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी। पिछले वर्ष ग्राम पंचायत की कार्ययो...
कोरिया: अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख्ती, चार विक्रेताओं को भेजा गया जेल

कोरिया: अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख्ती, चार विक्रेताओं को भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरिया, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव आर. संगीता तथा कोरिया जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशों के अनुसार, जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के इन प्रयासों का परिणाम साफ देखा जा रहा है, और अवैध कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम बैकुंठपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना बैकुंठपुर के ग्राम छोटे साल्ही में मोहरमनिया पति मनिराम के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसी प्रकार, मोदी पारा में शिवराज सिंह आत्मज जगदेव के घर से 8 लीटर हाथभट्टी शराब भी जब्त की गई। थाना चरचा क्षेत्र के ग्राम बसेर में भी मनी सिंह आत्मज जगरना...