Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोटक सिक्योरिटीज

बीएसई और एनएसई के बाद अब देश को मिलेगा तीसरा स्टॉक एक्सचेंज एमएसई

बीएसई और एनएसई के बाद अब देश को मिलेगा तीसरा स्टॉक एक्सचेंज एमएसई

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बाद अब देश में तीसरे स्टॉक एक्सचेंज मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) की शुरुआत होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो सप्ताह में एमएसई में सक्रिय ट्रेडिंग की शुरुआत हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार में लिक्विडिटी को बढ़ाने के लिए इस एक्सचेंज में विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं, जिसके तहत वर्तमान में मार्केट मेकर्स की नियुक्ति की जा रही है। प्रारंभिक चरण में इस एक्सचेंज से 130 शेयरों के लिए लिक्विडिटी प्रदान करने की योजना है। मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) के सक्रिय होने का लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। प्रारंभिक कारोबार के लिए, एमएसई ने दिसंबर 2024 और अगस्त 2025 के भीतर 1,240 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें ग्रो और जेरोधा जैसी प्रमुख ब्रोकरेज क...