Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कृषकउन्नतियोजना

कृषक उन्नति योजना में किसान पंजीयन 31 अक्टूबर तक

कृषक उन्नति योजना में किसान पंजीयन 31 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से खरीफ़ मौसम में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य (कोदो, कुटकी, रागी) व कपास की फसलों के लिए पंजीयन चल रहा है। इस योजना में किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जिला अधिकांशतः वर्षा‑आधारित होने के कारण मौसमी प्रतिकूलता और कृषि लागत में वृद्धि से कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है। परिणामस्वरूप कई किसान उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण और नवीन तकनीकी में आवश्यक निवेश नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति को सुधारने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना शुरू की है, जिसमें धान के विकल्प के रूप में उल्लेखित फसलों के लिए आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना केवल ...