Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कुसमुंडा

कोरबा जिला पशु चिकित्सालय में मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

कोरबा जिला पशु चिकित्सालय में मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में पशुधन के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुसमुंडा क्षेत्र ने जिला पशु चिकित्सालय, कोरबा के सुदृढ़ीकरण के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व मद से 49.35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। इस राशि से अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही पशुओं की बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वीकृत राशि से जिला पशु चिकित्सालय परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण तथा अन्य संबंधित सिविल कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा, पशुओं की स्वास्थ्य जांच और बीमारियों की पहचान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इन उपकरणों की मदद से पशुओं की विभिन्न बीमा...