शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिलेंगे, ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त
मुंबई, 28 अक्टूबर (हिन्दी वर्ष)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपने 61वें जन्मदिन का जश्न मनाने वाले हैं। हर साल इस खास मौके पर उनके प्रशंसक मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर जमा होकर उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। हालांकि, इस बार प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष शाहरुख इस विशेष दिन पर अपनी सालाना मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि उस वक्त वे अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में रह सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'किंग' के एक गाने की शूटिंग निर्धारित है। ऐसे में अभिनेता अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण मुंबई में प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। हालांकि, उनके चाहने वालों के लिए राहत की खबर यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले उनके साथ मुलाकात का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जान...
