सुलतानपुर में डीजे हटाने की बात पर कांस्टेबल पर हमला, 15 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज
सुलतानपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा सादे कपड़ों में ड्यूटी पर तैनात रहते हुए, डीएम आवास के सामने तीन डीजे मुख्य मार्ग को घेरकर प्रतियोगिता कर रहे थे, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जाम के कारण असहज महसूस करते हुए, कांस्टेबल ने “श्री दुर्गा माता पूजा समिति” के डिजे संचालक से मार्ग खाली करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष भैयाराम, उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद और उपसंरक्षक पंकज कुमार निषाद समेत अन्य सदस्यों ने इस बात पर बहस शुरू कर दी। सिपाही ने परिचय दिया तो रोहित निषाद, नीरज मझवार, प्रदीप कुमार, घनश्याम निषाद, मंटू, सभाजीत, कालिका प्रसाद, बीबू कश्यप, कन्हैयालाल, सूरज निषाद, गोलू निषाद, अजय कुमार और 25-30 अन्य साथियों ने कांस्टेबल पर लात-घूंसों और लोहे की रॉड व लाठी से सिर पर वार करके मारा। मारपीट के दौरान कांस्टेबल का सिर 19 टांके लगे।
घायल सिपाही को तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्त...
