केंद्रीय बजट: एमएसएमई और स्वदेशी की वैश्विक प्रतिस्पर्धा का नया दृष्टिकोण
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट को उच्च आकांक्षाओं और दूरदर्शी सोच वाला दस्तावेज बताया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को एमएसएमई और स्वदेशी पर आधारित वैश्विक प्रतिस्पर्धा का रोडमैप बताते हुए कहा कि यह बजट देश के घरेलू संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प को मजबूत करता है।
खंडेलवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह पहली बार है, जब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बजट के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को विकसित भारत @2047 के लिए एक साहसिक, विकासोन्मुख और व्यापार-अनुकूल रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट स्वदेशी और वैश्विक बाजारों के बीच तालमेल बिठाने का कार्य करेगा, जिस...
