सतनामी समाज में चुनाव समिति के विरुद्ध बैठक, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार का निर्णय
धमतरी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। सतनामी समाज के जिला धमतरी में चुनाव प्रक्रिया पर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को गुरु बालक दास भवन में समाज के जिलाध्यक्ष कपिल देशलहरे एवं अखिल भारतीय सतनामी समाज के पंजीकृत जिलाध्यक्ष भागीरथी भास्कर की संयुक्त पहल पर सामाजिक चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई।
बैठक में मगरलोड, भखारा, कुरूद, नगरी, धमतरी ग्रामीण और धमतरी शहर के ब्लॉक अध्यक्ष, साथ ही शासकीय सतनामी सेवक संघ, महिला समिति और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
सभी उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान में गठित चुनाव समिति के गठन और चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई, यह कहते हुए कि किसी समिति को समाज का नाम देकर चुनाव कराना असंगत है, क्योंकि समाज में पहले से ही विभिन्न समितियाँ कार्यरत हैं। उन्होंने समिति के नियमों को गलत बताया और चुनाव प्रक्रिया तथा प्रस्तावित निर्वाचन का बहिष्कार करन...
