Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एयर इंडिया

लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान रोकी गई

लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान रोकी गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। टाटा के नेतृत्व वाली एयर इंडिया का 787-8 विमान एक बार फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। यह उड़ान लंदन से बेंगलुरु आने वाली थी, लेकिन फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के कारण इसे टाल दिया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे एक पायलट ने को बोइंग 787-8 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी है। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और पायलट की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए जांच के लिए ओईएम को शामिल किया गया है। इस मामले की जानकारी विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी दी गई है। पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गड़बड़ी की वजह से हादसे की बात सामने आई थी। फिलहाल लंदन में रोकी गई एयर इंडिया की उड़ान की जांच जारी है।...
दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया विमान की जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग

दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया विमान की जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से विजयवाड़ा की ओर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को चिकित्सा आपात स्थिति के चलते सोमवार सुबह जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उड़ान संख्या एआई 2517 में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण विमान को जयपुर में डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि यात्री को तुरंत विमान से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस उड़ान में कुल यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। 'फ्लाइटराडार24.कॉम' के अनुसार, यह उड़ान ए320 विमान द्वारा संचालित की गई थी।...