इंदौरः भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्यवर्धन अभियान निरन्तर जारी, हेल्थ शिविर लगाकर की गई जांच
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के **इंदौर** शहर के **भागीरथपुरा** क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्रों में **बुधवार** को स्वास्थ्य विभाग तथा **इंडेक्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज** के सहयोग से **हेल्थ शिविर** का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचे की गई।
भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में **बुधवार** ओपीडी में **03** डायरिया के मरीज आए, जिनका उपचार किया गया। किसी को भी रैफर नहीं किया गया। **आशा कार्यकर्ताओं** ने लोगों को समझाईश दी कि पानी को उबाल कर ही पीएं और यदि उपचार चल रहा है तो दवाईयों का डोज पूर्ण करें।
**कलेक्टर शिवम वर्मा** ने बताया कि क्षेत्र में **02** एम्बुलेंस लगाई गई हैं। **24x7**...
