Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आर्थिक विकास

जापानी निवेशकों का भारत में बढ़ा भरोसा: सिर्फ 3 महीनों में पूरे साल की रिकॉर्ड तोड़ी

जापानी निवेशकों का भारत में बढ़ा भरोसा: सिर्फ 3 महीनों में पूरे साल की रिकॉर्ड तोड़ी

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। साल की पहली तिमाही—अप्रैल से जून—के दौरान भारत ने जापान को सिंगापुर के बाद सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) स्रोत बना दिया। केवल तीन महीने में जापानी निवेशकों ने देश में इतिहासिक स्तर का पूँजी प्रवाह दर्ज किया, जिससे पूरे वर्ष का पूर्व रिकॉर्ड भी टूट गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में जापान से कुल ₹1.5 ट्रिलियन से अधिक का निवेश आया, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बड़े‑बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ते भरोसे का मुख्य कारण भारत की स्थिर नीतियां, बाजार का आकार और सुधारित निवेश माहौल है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि आगामी महीनों में भी जापानी कंपनियों के निवेश की गति तेज रहने की संभावना है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।...
राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत-यूरोपीय संघ से हुए व्यापार समझौते के एक सप्ताह भीतर अमेरिका से समझौता होने पर अभिनंदन किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का भी स्वागत किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने भाग लिया। सांसदों ने इस दौरान कल हुए समझौते की सराहना में नारे भी लगाए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुए कहा कि नए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए भारत-अमेरिका, भारत-यूरोप और अन्य देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के लिए उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि इस आध...
केंद्रीय बजट 2026-27: सीतारमण ने पेश किया, बताया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

केंद्रीय बजट 2026-27: सीतारमण ने पेश किया, बताया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अपनी मंजूरी दी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी। भारत वैश्विक बाजार के साथ गहनता से जुड़ा रहेगा। मैं पार्ट-ए की शुरुआत करते हुए इस देश के नागरिकों का आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया है। सीतारमण ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों को लाभ मिलता रहे। यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। हमारी सरकार का संकल्प गरीब, हाशिए पर पड़े लोगों पर ध्यान देना है। ...
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी। यह सरकार की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं की स्थिरता को दर्शाता है।
वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्पष्ट किया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, और गरीबों को लाभ मिलता रहे।
नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर एवं कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन ने रियल एस्टेट क्षेत्र, स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायिक संगठनों में उत्साह का संचार किया है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शनिवार को रायपुर स्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी के शासकीय निवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त किया। क्रेडाई द्वारा 30 जनवरी से लागू संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री का सम्मान किया गया। एसोसिएशन का मानना है कि रियल एस्टेट सेक्टर एवं आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने गाइडलाइन दरों में उचित एवं संतुलित संशोधन किया है। इससे राज्य में मकान, प्लॉट और अन्य अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में पारदर्शि...
प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा असम में पिछले 11 वर्षों में शांति, संस्कृति और बुनियादी ढांचे में हुए महत्वपूर्ण सुधारों पर लिखे गए लेख पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पबित्रा मार्गेरिटा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा गया कि उन्होंने एक ऐसे विकास मॉडल पर जोर दिया है जो आर्थिक विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ संतुलित करता है, क्योंकि राज्य विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, विकसित असम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्गेरिटा ने एक्स पर एक अंग्रेजी अखबार में 'मोदी के दृष्टिकोण और परिवर्तन का एक दशक' शीर्षक से लिखे अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मैंने पिछले एक दशक में उनके नेतृत्व में आए बदलाव और उनकी दृष्टि के बारे में लिखा है। मार्गेरिट...
पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अलग-अलग संदेशों में डॉ. एमजी रामचंद्रन के बहुआयामी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि तमिलनाडु के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने तमिल संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. एम. जी. रामचंद्रन का तमिलनाडु की प्रगति में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। समाज के लिए डॉ. एमजी रामचंद्रन की दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।...
रायपुर में अपेडा क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर में अपेडा क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (अपेडा) का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करना छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू की गई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के मानचित्र पर मजबूती के साथ स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल किस्म जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज, साथ ही राज्य के अन्य कृषि एवं प्रोसेस्ड फूड उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में नई पहचान बनाएंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा एवं कृषि आधारित उद्यमों को भी प्रोत्साहन मि...
एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में लागू किए गए इस सफल मॉडल ने गांवों की स्वच्छता को नया आयाम दिया है एवं अतिरिक्त आमदनी का एक सशक्त साधन भी प्रस्तुत किया है। ग्राम पंचायतों जैसे सलका, सीरियाखोह, पिपरिया आदि में स्वच्छाग्राहियों द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण का कार्य प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सहयोग एवं सतत निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य शहरी स्तर की ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था विकसित हो चुकी है। अब सप्ताह में दो से तीन बार कचरे का नियमित संग्रहण किया जा रहा है, जिससे चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सुधार आया है। लोगों में स्वच्छता...