अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट खेल प्रमाण पत्र की तलाश
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुरुद ब्लाक के ग्राम परखंदा के अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार उत्कृष्ट खेल प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासकीय कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं। खेल और श्रम विभाग से सहयोग न मिलने के कारण सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा।
नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता श्रमिक हैं और घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। वे जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने 1 से 5 जनवरी तक आयोजित इंडो नेपाल बाल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में भारतीय पुरुष टीम की ओर से भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता है। वे कक्षा पांचवीं से बाल बैडमिंटन खेल रहे हैं और 10 राष्ट्रीय तथा 25 राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ...



