Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आरबीएसके

जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों को करें सुदृढ़: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों को करें सुदृढ़: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज भोपाल में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), एनीमिया मुक्त भारत अभियान और आशा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालयों में चल रहे जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों (डीईआईसी) में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराना और रिक्त पदों पर तुरंत नियुक्ति करनी चाहिए। उन्होंने आरबीएसके 2.0 पोर्टल पर 4डी के अंतर्गत चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग से लेकर उपचार पूर्ण होने तक की सभी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही, बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री ने एएनए...