Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आजीविका

बलरामपुर के तीन बहुउद्देशीय केंद्रों में 22 अक्टूबर से शुरू होंगी सेवा संगम शिविर श्रृंखला

बलरामपुर के तीन बहुउद्देशीय केंद्रों में 22 अक्टूबर से शुरू होंगी सेवा संगम शिविर श्रृंखला

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका से जुड़ी सुविधाएँ गांव के निकट उपलब्ध कराना उद्देश्य है, इसलिए जिले के तीन बहुउद्देशीय केंद्रों में सेवा संगम शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर प्रधानमंत्री जनमन योजना के अन्तर्गत 22 अक्टूबर से शुरू होंगे और विभिन्न चरणों में चार‑पाँच प्रकार की सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। शनि­वार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। शंकरगढ़ विकासखंड के आमाकोना और पतरापारा तथा कुसमी विकासखंड के ढोढ़ाचांपी केंद्र में अलग‑अलग चरणों में सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चल रहे रिफॉर्म उत्सव के तहत 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक बहुउद्देशीय केंद्रों में सेवा संगम का आयोजन हो रहा है। बलरामपुर‑रामानुजगंज जिले...
अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध और पारंपरिक उत्पादों को एक मजबूत पहचान देने के लिए "सरगुजा नेचुरल" ब्रांड एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरा है। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश स्तर पर 36 कला ब्रांड की रणनीति बनाई गई है, जिसमें विभिन्न जिलों के लगभग 26 खास उत्पादों का चयन किया गया है, जिनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन और प्रमोशन की व्यवस्था की जा रही है। सरगुजा जिले में तैयार किया गया सरसों तेल, जिसका उत्पादन बतौली और लुण्ड्रा विकासखंड के स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, की आधुनिक और आकर्षक ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग जिला स्तर पर स्थापित ग्रोथ सेंटर के माध्यम से की गई है। यह ग्रोथ सेंटर न केवल सरगुजा, बल्कि आसपास के जिलों में स्व सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करता ह...