Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आई-पैक

ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

कानून
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार को हटाए जाने के लिए उच्चतम न्यायालय में नई अर्जी दाखिल की है। ईडी ने डीजीपी سمیت पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किए जाने की भी मांग की है। ईडी का आरोप है कि इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर जांच में बाधा डाली और सबूतों की कथित तौर पर चोरी में मदद की। अर्जी में कहा गया है कि डीजीपी राजीव कुमार पूर्व में कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरने पर बैठे थे। ईडी ने आई-पैक में रेड के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दखलंदाजी के खिलाफ याचिका दायर की है। ईडी के पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल कर दी थी। पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि इस मामले में अगर ईडी उच्चतम न्यायालय आत...
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस को बम से उड़ाने की धमकी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद, गुरुवार रात राजभवन (लोकभवन) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजभवन सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है। धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक को सूचित कर उनसे मोबाइल नंबर की सत्यता की जांच करने और आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दी गई है। फिलहाल, राज्यपाल बोस को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में करीब 70 केंद्रीय सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। धमकी के बाद राज्य पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। राजभवन परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रवेश-निकास पर अतिरिक्त सतर्...
ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतिभ जैन के आवास पर एकसाथ की गई छापेमारी के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के दो अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायत कोलकाता पुलिस के अंतर्गत शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में, जबकि दूसरी शिकायत विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। हालाँकि, दोनों ही शिकायतों में न तो किसी ईडी अधिकारी और न ही किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों का नाम शामिल किया गया है। शिकायतें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भी शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में स्वतः संज्ञान लेते हुए...

बंगाल में आई-पैक पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस में मतभेद उभरे

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर एक साथ की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने छापेमारी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राजनीतिक सलाहकारों पर कार्रवाई कर रहा है, क्योंकि वह तथ्यों, सच्चाई और विश्वसनीयता से जुड़ी बातों पर कार्रवाई करने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता में की गई यह कार्रवाई सत्तारूढ़ दल (भाजपा) की दबाव की राजनीति का एक और उदाहरण है और जब ...
आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। दक्षिण कोलकाता में उन्होंने एक विशाल विरोध मार्च का नेतृत्व किया, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी आठ बी बस स्टैंड इलाके से हाजरा मोड़ तक पैदल चलीं। उनके साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यह विरोध मार्च एक दिन पहले की उस घटना के बाद ...