बकरी चोरी का खुलासा करने पर युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद
हुगली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बकरी चोरी का खुलासा करने के कारण एक युवक की हत्या के मामले में चुचुड़ा अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना चुचुड़ा थाना के नंदी मैदान इलाके में 12 जुलाई 2021 को हुई थी, जहां तापन मलिक की हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने बकरी चोरी कर उसे पिकनिक में इस्तेमाल किया था। जब तपन मल्लिक को इसकी जानकारी मिली तो उसने bकरी के मालिक को घटना की सूचना दी। इस मामले से नाराज होकर अनूपम दास और अरुण पासवान ने तपन को सड़क पर रोककर बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर तपन को उनके चंगुल से छुड़ाकर घर भेज दिया था।
मृतक की मां रीता मल्लिक के अनुसार, उसी रात तपन अपनी दादी के साथ घर पर था। देर रात आरोपित फिर से उनके घर पहुंचे और जबरन तपन को उठा ले गए। अगली सुबह, 13 जुलाई 2021 को उसका शव नंदी मैदान इला...





