कल खुलेगा अंताला इंडस्ट्रीज का पब्लिक इश्यू, 2 नवंबर तक लगेगी बोली
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। पैकेजिंग सेक्टर की अंताला इंडस्ट्रीज लिमिटेड का ₹23.33 करोड़ मूल्य वाला आईपीओ कल सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। कंपनी बीओपीपी बैग, बीओपीपी प्रिंटिंग रोल्स, पीपी वुवेन बैग और वुवेन लैमिनेशन रोल्स जैसी इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण, प्रोसेसिंग और प्रिंटिंग करती है, जो मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, फर्टिलाइज़र्स, केमिकल्स, सीमेंट और बीज उद्योगों में उपयोग होते हैं। निवेशक 2 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं।
इश्यू की क्लोज़िंग के बाद 3 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, और 4 नवंबर को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। उसी दिन जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिला, उनके लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शेयरों को 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किया जा सकता है।
बोली लगाने के ...
