Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अंतरराज्यीय

रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

अपराध
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कबीर नगर पुलिस ने 50 हजार की हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) निवासी फिरोजपुर, पंजाब है। आरोपित के कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व एक मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार है। थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी से अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय आरोपित को आज शनिवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपित के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस...
पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

अपराध
रायबरेली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मंदिरों को अपना निशाना बना रहा था। सोमवार को जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 'गूगल मैप गैंग' के सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार, पकड़े गए गिरोह का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। गिरोह का सरगना मध्य प्रदेश के भिंड का निवासी है। ये लोग चोरी करने के बाद अलग-अलग शहरों में जाकर गूगल सर्च के जरिए वहां के प्रसिद्ध और संपन्न मंदिरों को खोजते थे। गिरोह ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक अनोखा 'सुरक्षा उपाय' भी बनाया था। उनके साथ एक महिला होती थी, जिसे पुलिस चेकिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार बता कर सहानुभूति हासिल करते और बिना किसी ज...