Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धमतरी

आत्मा योजना से बदली खेती की तस्वीर, गंगरेल उच्चहन क्षेत्र में रागी उत्पादन को बढ़ावा

आत्मा योजना से बदली खेती की तस्वीर, गंगरेल उच्चहन क्षेत्र में रागी उत्पादन को बढ़ावा

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कृषि विभाग द्वारा संचालित आत्मा योजना के अंतर्गत धमतरी विकासखंड के डांगीमांचा एवं खिड़कीटोला गांव में किसानों ने अब तक की सबसे बड़ी पहल के तहत करीब 35 एकड़ में रागी (मिलेट) की खेती शुरू की है। गंगरेल बांध के उच्चहन क्षेत्र में, जो कि वनाच्छादित एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र है, यहां 50 वर्षों के बाद रबी सीजन में संगठित रूप से खेती की शुरुआत की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रागी की खेती की यह शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम है। आत्मा योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बीज उत्पादन पद्धति और फसल प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनकी आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित मिलेट महोत्सव के उपरांत, 10 जनवरी को ग्राम स्तर ...
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूरे विश्व को आध्यात्मिकता और मानवता का संदेश देने वाले महान युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने रत्नाबांधा मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सुविचारों के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी अद्भुत विचारधारा के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका अमर संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सफलता की राह दिखाता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्मगुरुओं में से एक थे, जिनके विचार और प्रवचन ने ल...
सेना भर्ती स्थल पर भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन; महापौर रामू रोहरा का फूंका पुतला

सेना भर्ती स्थल पर भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन; महापौर रामू रोहरा का फूंका पुतला

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News सेना भर्ती स्थल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महापौर रामू रोहरा का पुतला दहन करते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि 26 दिसंबर 2025 को सेना भर्ती के लिए आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था हेतु लगभग 50 लाख रुपये की निविदा जारी की गई थी। हालांकि, महापौर और निगम अधिकारियों ने मिलकर टेंडर खुलने से लगभग एक सप्ताह पहले ही कार्य शुरू कर दिया और कार्यादेश मिलने से पहले ही लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया। उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि भाजपा के एमआईसी सदस्य स्वयं टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आईटीओरियम सहित अन्य टेंडरों में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कांग्रेस ने वेल्डिंग मशीन, डीजल–पेट्...
धमतरी पुलिस के नव आरक्षकों की पहली जनरल परेड, एसपी का अनुशासन पर जोर

धमतरी पुलिस के नव आरक्षकों की पहली जनरल परेड, एसपी का अनुशासन पर जोर

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News जिला धमतरी में चयनित नव आरक्षकों के सेवा काल की पहली जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव आरक्षकों की शारीरिक दक्षता, परेड अनुशासन, वेशभूषा तथा समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म और गहन अवलोकन किया। परेड के दौरान, एसपी ने नव आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन, एकरूपता एवं पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की पहचान उसके अनुशासन, आचरण और वेशभूषा से होती है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान कायम रहता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को ईनाम और प्रोत्साहन दिया जाएगा, वहीं कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या खराब प्रदर्शन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं ...
सोरिद वार्ड अटल आवास में सीढ़ी गिरने से महिला और बच्चा घायल

सोरिद वार्ड अटल आवास में सीढ़ी गिरने से महिला और बच्चा घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News सोरिद वार्ड के डिपो पारा स्थित अटल आवास में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सीढ़ी ढह गई। इस हादसे में एक महिला एवं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन तत्काल मौके पर पहुँचीं और स्थिति का जायजा लिया। सभापति के साथ उपायुक्त पीसी सार्वा, एमआईसी सदस्य निलेश लुनिया, पार्षद अखिलेश सोनकर, प्रांतीय कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत तथा निगम की इंजीनियर नमिता नागवंशी भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों से घटना की विस्तार से जानकारी लेते हुए सभापति ने घायलों को तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभापति स्वयं जिला अस्पताल पहुँचीं और चिकित्सकों से महिला एवं बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्हों...