Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुरक्षा

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

राष्ट्रीय
कोयंबटूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु में आज से कड़े प्रतिबंधों के बीच वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा प्रारंभ होगी। अदालत ने 30 जनवरी को पहले फरवरी से पर्वतारोहण की अनुमति का आदेश देते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब तक यह यात्रा आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई में होती रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान अदालत के आदेश में जारी प्रतिबंधों का हर हालत में पालन करना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी ने बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही पर्वतारोहण की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्वत की तलहटी में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। पर्वतारोहण से पहले श्रद्धालुओं को तलहटी में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी के अनुसार, तीसरे, छठे और सातवें पर्वत पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। वन विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तलह...
रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुंबई के जुहू इलाके में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निवास के बाहर देर रात फायरिंग की घटना घटित हुई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी संपत्ति के समीप लगभग चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय सुरक्षा एजेंसियाँ और मुंबई क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मामले...
ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दोनों घटनाओं के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। ईरानी समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से बताया गया कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में सामने आई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां हुई एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास ...
इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित किया

इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित किया

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर और इसके आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। महू से लेकर देवगुराड़िया इलाके तक तेंदुओं की गतिविधियों ने क्षेत्र की जनता में चिंता उत्पन्न कर दी है। इसी के तहत देवगुराड़िया के निकट स्थित सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में सफलतापूर्वक पकड़कर रेस्क्यू किया है। वन विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से देवगुराड़िया और सनावदिया क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिल रहे थे। शिकार के स्पष्ट निशान मिलने के पश्चात विभाग ने लगभग एक सप्ताह पहले पिंजरा लगाया था। शनिवार की सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंसा हुआ पाया गया, जो कथित तौर पर रात को उसमें कैद हुआ। तेंदुए को एक सुरक्षित स्थान पर भेजा गया रेस्क्यू टीम के प्रभारी और रालामंडल रेंजर योगेश यादव ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्ष...
कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

मध्य प्रदेश, राज्य
कटनी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कूठला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कटनी से दमोह जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटेरा ग्राम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लहराई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की खरोंचें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कूठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस...
रायगढ़ में 13 किमी विद्युत तारों का कव्हर March तक होगा पूरा

रायगढ़ में 13 किमी विद्युत तारों का कव्हर March तक होगा पूरा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नगर में खुले हाई वोल्टेज विद्युत तारों को कव्हर्ड करने का काम मार्च माह तक पूरा होगा। कार्य के दौरान जहाँ जहाँ विद्युत तारों को बदला जाता है, वहां लगभग 4 घंटों के लिए पॉवर ऑफ किया जाता है और जैसे ही काम पूरा होता है, विद्युत सेवा बहाल कर दी जाती है। इस कार्य की लागत दो करोड़ रुपए है और यह 13 किमी क्षेत्र में किया जाएगा। रायगढ़ में मुख्यमंत्री शहर विकास योजना के तहत लगभग 13 किमी लंबें खुले विद्युत तारों को कव्हर करने का काम चल रहा है, जिसमें से अब तक 5.5 किमी तारों को कव्हर किया जा चुका है। इस प्रकार, अभी तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 7.5 किमी तारों को कव्हर करना बाकी है। विद्युत मंडल के रायगढ़ जोन के कार्यपालन यंत्री राम कुमार राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉवर ऑफ की अवधि में उतनी ही दूरी का तार बदलने की कोशिश की जाएगी, जितना 4 घंटों मे...
(अपडेट) झाबुआ: एलपीजी टैंकर पलटने से टली संभावित आपदा

(अपडेट) झाबुआ: एलपीजी टैंकर पलटने से टली संभावित आपदा

मध्य प्रदेश, राज्य
झाबुआ, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर फूलमाल में एलपीजी से भरे टैंकर के पलटने पर कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत तत्परता, सुरक्षा और नियंत्रण उपायों की शुरुआत की गई, जिसके फलस्वरूप संभावित आपदा बिना किसी जनहानि के सफलतापूर्वक टल गई। यह महत्वपूर्ण है कि इस ऑपरेशन में पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, गेल इंडिया लिमिटेड, और नगर पालिका की फायर टीम के समन्वित प्रयासों से कार्य सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आपदा की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, गेल इंडिया लिमिटेड, और नगर पालिका की फायर टीम सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें तुर्कित रूप से घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद एहतियातन फूलमाल चौराहे के आस-पास 800 मीटर की परिधि को संव...
तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से रायपुर लौटने से ठीक पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी पाई गई। हालांकि समय पर समस्या का पता चलने से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न शासकीय एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीक...
कोलकाता गोदाम आग: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

कोलकाता गोदाम आग: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर स्थित गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या शुक्रवार तक बढ़कर 25 हो गई है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को शीघ्र कार्यवाही रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया है। एनएचआरसी ने यह कार्रवाई वाओ मोमो फैक्ट्री से जुड़ी कथित गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों की शिकायत के आधार पर की है। आयोग ने पत्र में कहा कि इस हादसे के लिए संबंधित कंपनी प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार ठहराई गई है, साथ ही राज्य अग्निशामक सेवा, श्रम विभाग, शहरी नियोजन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की नियामकीय विफलताओं का भी उल्लेख किया गया है। एनएचआरसी ने अपने पत्र में कारखाना अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के गंभीर उल्लंघन की ओर भी इशारा किया है। पत्र ...
बिल्डर ने खोदा गहरा गड्ढा, जल प्रदूषण व सुरक्षा खतरे पर मुकदमा दर्ज

बिल्डर ने खोदा गहरा गड्ढा, जल प्रदूषण व सुरक्षा खतरे पर मुकदमा दर्ज

अपराध
नोएडा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। थाना रबूपुरा में एक उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक बिल्डर ने सार्वजनिक सड़क के पास बेसमेंट बनाने के लिए एक बहुत बड़ा गड्ढा खोद दिया है, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इस पानी के कारण जल प्रदूषण बढ़ गया है और यह कीचड़ के रंग जैसा हो गया है, जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि उप निरीक्षक आशीष यादव ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 28 डी में बिल्डर स्टार सिटी का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसमें सार्वजनिक सड़क के किनारे एक बहुत लंबा और चौड़ा गड्ढा खुदा गया है। इसे बड़े-बड़े यंत्रों से खुदाई कर बनाया गया है, जिसमें कई महीनों से पानी भरा है। इस पानी के प्रदूषित होने के कारण और अधिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभ...