Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज यानि 9 जनवरी को यह विशेष दिन मनाया जाता है, जो उन लोगों को सम्मानित करता है जो दूसरे देशों में रहकर भारत का मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा - “प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपनी सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं के साथ जुड़ाव और विदेशी धरती पर प्रगति के नए अध्याय लिख रहे अप्रवासी भारतीयों पर हम सभी को गर्व है। आप सभी दुनिया में भारत को गौरवान्वित करते रहें, यही मंगलकामनाएं हैं।”...
आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक तैयार

आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक तैयार

राष्ट्रीय
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsआईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक अपने समर्पण और मेहनत के साथ देश सेवा के लिए तैयार हो गए हैं। पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षियों ने अपने अभ्यास, अनुशासन और पेशेवर कौशल के उत्कृष्ट मानकों का शानदार प्रदर्शन किया। इस बैच में 2,103 अग्निवीर (जिसमें 113 महिला अग्निवीर शामिल हैं), 270 एसएसआर (चिकित्सा सहायक), भारतीय नौसेना के 44 खेल प्रवेश कर्मी और भारतीय तटरक्षक बल के 295 नाविक शामिल थे।गुरुवार को आयोजित परेड 16 सप्ताह के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति का प्रतीक है। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कर्तव्य, सम्मान और साहस जैसे नौसेना के मूल मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी अग्निवीर...