जालौन में गौकशी गिरोह से पुलिस मुठभेड़, दो आरोपित घायल, अवैध हथियार बरामद
उरई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूपी के जालौन जिले में गोकशी की एक वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह के शातिर बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश कल्ला और जावेद के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध असलहा, कारतूस के साथ गौकशी के उपकरण और घटना में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, कोंच थाना क्षेत्र के कुदरा गांव में कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने एक गौवंश की हत्या कर दी थी और उसके अवशेष छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदिग्ध गिरोह की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यही गिरोह ग्राम खोवा और रवा के बीच शातिर बदमाश संपर्क मार्ग पर है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने संदिग्धों को घेरा तो उन्होंने...




