इतिहास के पन्नों में 10 जनवरी: यशुदास के सुरीले सफर की शुरुआत
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में शामिल कट्टस्सेरी जोसेफ येसुदास का जन्म 10 जनवरी 1940 को केरल के कोच्चि में ऑगस्टीन जोसेफ और एलिजाबेथ जोसेफ के घर हुआ था। उनके पिता प्रसिद्ध मलयालम शास्त्रीय संगीतकार और रंगमंच अभिनेता थे।
यशुदास ने भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और फिल्मी गायन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाया है और छह दशकों के करियर में विभिन्न भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं में 16 नए गाने रिकॉर्ड कराने का विश्व कीर्तिमान बनाया है।
उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायन के लिए रिकॉर्ड आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ पांच बार और 36 बार राज्य पुरस्कार मिलने के गौरव हासिल हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारतीय सरकार ने साल 1975 में उन्हें पद्म...
