Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: परिवार

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला। पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को महत्वपूर्ण राहत मिली है। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा विभिन्न तहसीलों में हुए हादसों के तहत मृतकों के वारिसों के लिए कुल 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार प्राकृतिक आपदा राहत मद से प्रदान की जा रही है। स्वीकृत सहायता के तहत तहसील अंबिकापुर के परसा निवासी कलावती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस संजय को आर्थिक सहायता दी गई है। इसी प्रकार, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के महेश, प्रतापपुर के लक्की बरगाह और खूंटिया के कार्तिक तथा रामजीत के वारिसों को भी सहायता प्रदान की गई है। अन्य मामलों में, तहसील लखनपुर के राजेन्द्र, चोडेया के एतवार साय, और जयपुर के भोला राम के वारिसों को भी चार-चार ल...
मंदसौरः अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में मृत्यु, सीने में दर्द के बाद हार्ट अटैक

मंदसौरः अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में मृत्यु, सीने में दर्द के बाद हार्ट अटैक

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित जेल में बंद अफीम तस्करी के एक आरोपी, विमल पाटीदार (33) की सोमवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक बालागुड़ा का निवासी था और 11 मार्च 2025 से जेल में निरुद्ध था। जेल में उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे सुबह लगभग 9 बजे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सीपीआर दिया, लेकिन दोपहर लगभग 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल को जब अस्पताल लाया गया, तब वह खुद चलकर भीतर आया था। जिला चिकित्सालय की डॉ. दिव्यांशी गौर ने बताया कि मरीज के अस्पताल पहुंचने पर उसका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था और वह निरंतर सीने में दर्द की शिकायत कर रहा था। उसे त्वरित उपचार प्रदान किया गया, लेकिन कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज ...