Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नोएडा

विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध में धकेलने वाला अपराधी गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध में धकेलने वाला अपराधी गिरफ्तार

अपराध
नोएडा, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध के दलदल में धकेलने वाले गिरोह से जुड़े शातिर बदमाश को बीती रात को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी जनपद **शामली** से हुई। इस संबंध में बीते दिनों एक युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपित से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) **शैव्या गोयल** ने बताया कि भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर उन्हें **थाईलैंड** और फिर **म्यांमार** भेजने वाले आरोपी **शुभम पुंडीर** को शामली से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अब तक देश के विभिन्न राज्यों के कम से कम **छह** युवाओं को अपने जाल में फंसाकर विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के हवाले कर चुका है। उन्होंने बताया कि नोएडा क...
शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, नोएडा में हुआ आधिकारिक ऐलान

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, नोएडा में हुआ आधिकारिक ऐलान

खेल
नोएडा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) ने नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल शूटिंग रेंज में सोमवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से यूपी प्रोमेथियंस को नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव, सचिव जनरल पवन कुमार सिंह और उपाध्यक्ष के. सुल्तान सिंह के साथ ही यूपी प्रोमेथियंस के मालिक मुकेश शर्मा समेत कई प्रमुख एथलीट उपस्थित रहें। लॉन्च के अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “यूपी प्रोमेथियंस केवल एक टीम का मालिक होना नहीं है, बल्कि यह एक ओलंपिक खेल को सार्थक तरीके से समर्थित करने का प्रयास है। भारत में शूटिंग एक सफल खेल रहा है और हम इसे ईमानदारी एवं धैर्य से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने बताया कि एसएलआई के विजन पर उनका पूरा विश्वास है तथा यह भारतीय निशानेबाजों की अगली पीढ़ी के लिए प्र...
दादरी मंडी समिति के पूर्व प्रधान लिपिक पर गबन का मुकदमा

दादरी मंडी समिति के पूर्व प्रधान लिपिक पर गबन का मुकदमा

Uncategorized
नोएडा, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News दादरी के कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक कर्मचारी ने वहां पर पूर्व में तैनात रहे एक प्रधान लिपिक के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने पर अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति दादरी की प्रधान लिपिक शिखा वैश्य ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंडी समिति में पूर्व में तैनात रहे प्रधान लिपिक अमरदीप सिंह ने अमानत में खयानत कर सरकारी राशि का गबन किया। उनका आरोप है कि मैसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या बी-09 नवीन मंडी स्थल दादरी का देय धनराशि जमा ना करने पर दुकान का आवंटन मंडी समिति दादरी के द्वारा निरस्त कर दिया गया था। दुकान निरस्तीकरण के आदेश के विरुद्ध फर्म मैसर्स...