एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स में 15 फीसदी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का मूल्य लुढ़का
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कमोडिटी मार्केट में आज सिल्वर फ्यूचर्स में जोरदार गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 15 प्रतिशत तक टूट गया। भारी गिरावट के कारण आज शाम 3:30 बजे तक इसकी कीमत 3,42,390 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी। इस बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों की रुचि सिल्वर फ्यूचर्स में फिर से बढ़ने लगी, जिससे इसकी कीमत में कुछ सुधार दिखाई देने लगा। शाम 5:30 बजे एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 15,000 रुपये से अधिक की रिकवरी कर 10.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,57,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कल 29 जनवरी को सिल्वर फ्यूचर्स 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुँचा था, लेकिन मुनाफा वसूली के कारण 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
आज एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 3,83,646 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर...









