किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। किसानों का समग्र कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सरकार के लिए एक मिशन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों का जीवन संवारने और इनकी बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पित भाव से मिशन मोड में कृषक कल्याण वर्ष का प्रभावकारी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, स्थानीय सांसद/विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से किसान रथ का शुभारंभ कराया जाए। कृषक कल्याण वर्ष में विभिन्न स्थानों पर किसानों से निरंतर...









