महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सभी वीरों का त्याग देशवासियों को एक सशक्त राष्ट्र के निर्म...








