Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अभियान

इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के बाद शासन-प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार, यहां नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और स्वास्थ्य वर्धन अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल बीमारियों की पहचान की जा रही है, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है। भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के 50 दलों में तैनात 200 से अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 24×7 सक्रिय स्थिति में हैं। ये दल घर-घर जाकर लगभग 20 स्वास्थ्य मानकों पर नागरिकों की जांच कर रहे हैं। अभियान के तहत प्रभावित नागरिकों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित क...
बदलाव के दौर से गुजर रहा देश, हर तरफ है विकास की बयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बदलाव के दौर से गुजर रहा देश, हर तरफ है विकास की बयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और हर दिशा में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने राज्यव्यापी ग्राम विकास पखवाड़े के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और ग्रामीणों की ताकत ही देश की प्रगति की नींव है। जनअभियान परिषद सरकारी योजनाओं को समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है, जिसके सहयोग से गांवों का विकास और भी बलवती होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को भोपाल में आयोजित 'ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान' के तहत कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती से इस अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और हम सबको अपनी ग्रामीण संस्कृति को बनाए रखना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी क...
मप्रः मुख्यमंत्री आज राज्य स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का करेंगे शुभारंभ

मप्रः मुख्यमंत्री आज राज्य स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम विकास पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य परिषद की नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायियों तक पहुंचाना है, ताकि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हि...

कांकेर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 15 जनवरी को शपथ ग्रहण

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, प पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भे...