Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

पश्चिमी तुर्किये में अंधाधुंध फायरिंग….. 8 लोगों की हत्या करने के बाद हमलावर गिरफ्तार

अंकारा। पश्चिमी तुर्किये (Western Turkey) में एक बंदूकधारी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी (Shooting) की। इस मास शूटिंग (Mass shooting) के दौरान आठ लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ। अधिकारियों और समाचार रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर (Attacker arrested) को बाद में पकड़ लिया गया।


अफ्योनकाराहीसर प्रांत में गुरुवार को हुए इस हमले का मकसद तुरंत पता नहीं चल सका है। राज्य समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि तीन पीड़ित अयाजिनी गांव में पाए गए, जबकि तीन अन्य पास के कियिर गांव में मारे गए। युकारितंदिर गांव में घायल हुई दो महिलाओं की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू की, जिसे बाद में पड़ोसी एस्कीसेहिर प्रांत में पकड़ा गया। यह जानकारी राज्यपाल के कार्यालय के एक बयान में दी गई।


तुर्किए मीडिया में जारी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति काला जैकेट, सफेद पतलून और चश्मा पहने हुए राइफल पकड़े लाल मिनीवैन के पास खड़ा दिख रहा है। पुलिस ने बाद में एस्कीशेहिर विश्वविद्यालय शहर के बाहरी इलाके में कीचड़ में फंसी लाल गाड़ी बरामद की। संदिग्ध पैदल भाग गया था। एस्कीशेहिर घटनास्थल से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में है। एजेंसी के अनुसार, जांचकर्ता अफ्योनकराहिसार शहर के केंद्र में पहले हुई एक घटना से संबंध तलाश रहे हैं, जिसमें एक महिला को कार में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस संदिग्ध को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *