
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोना की कीमत 3,050 रुपये से 3,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई। वहीं चेन्नई में सोना के भाव 3,000 रुपये से 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े। दूसरी ओर, एमसीएक्स पर उछाल के बावजूद सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव लगातार तीसरे दिन अपरिवर्तित रहे; यह धातु सोमवार के मूल्य पर ही ट्रेड कर रही है।
विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोना आज 1,42,810 रुपये से 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये से 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है। चांदी के मूल्य में कोई परिवर्तन न होने के कारण यह धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के पुराने स्तर पर ही बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,31,060 रुपये पर दर्ज हुई। मुंबई में 24 कैरेट 1,42,810 रुपये तथा 22 कैरेट 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,42,860 रुपये, 22 कैरेट 1,30,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट 1,42,810 रुपये और 22 कैरेट 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है। भोपाल में 24 कैरेट 1,42,860 रुपये, 22 कैरेट 1,30,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
जयपुर में 24 कैरेट 1,42,960 रुपये, 22 कैरेट 1,31,060 रुपये; पटना में 24 कैरेट 1,42,860 रुपये, 22 कैरेट 1,30,960 रुपये; चंडीगढ़ में 24 कैरेट 1,42,960 रुपये, 22 कैरेट 1,31,060 रुपये; लखनऊ में 24 कैरेट 1,42,960 रुपये, 22 कैरेट 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों – बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी 24 कैरेट सोना 1,42,810 रुपये तथा 22 कैरेट 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
