Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

गोयल और सूडानी विदेश मंत्री के बीच महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को नई दिल्ली में सूडान के विदेश मंत्री मोहिएल्डिन सलीम अहमद इब्राहिम के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। गोयल ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि उन्हें सूडान के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान, भारत-सूडान संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। वाणिज्‍य मंत्री ने बताया कि दोनों देशों के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी, खनन, सतत विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के नए अवसरों का पता लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *