Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी विस्फोट में घायल जवानों से अस्पताल में मुलाकात की

रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट के घायल पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली और जवानों के परिजनों से भी बात की। शर्मा ने घायल जवानों से घटना के बारे में जानकारी लेकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि शासन एवं प्रशासन उन सभी के साथ खड़ा है।

उन्होंने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को आदेश दिया कि जवानों के बेहतर और समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। शर्मा ने घोषणा की कि नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हमारे जवान अत्यंत sahas और samarpan के साथ देश-प्रदेश की सुरक्षा में संलग्न हैं, और उनका त्याग अतुलनीय है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में एक के बाद एक कुल छह आईईडी विस्फोट हुए थे, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 12 जवान घायल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तेलंगाना सीमा के लगे कर्रेगुट्टा हिल्स क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। घटना के बाद, सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से 6 जवानों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शेष जवानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *