Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

महासमुंद में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि

महासमुंद, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शुक्रवार को बलिदानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर बलिदानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही एसडीएम कार्यालय, सभी तहसीलों, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, समाज कल्याण, कृषि, वन, उद्यानिकी एवं विभिन्न शासकीय विभागों में सभी कार्य और गतिविधियां रोककर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *