Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

कांग्रेस ने धान खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया

बीजापुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। किसानों के हित में धान खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेतृत्व में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धान खरीद की तारीख में तत्काल बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि बीजापुर सहित पूरे क्षेत्र के किसानों को धान खरीद की तय अवधि कम होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान अब भी धान बेचने से वंचित हैं, वहीं समय-सीमा समाप्त होने की स्थिति में किसानों को मजबूरी में धान औने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बताया कि धान खरीद की तारीख बढ़ाए बिना किसान राहत नहीं पा सकते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस आगे चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान साथी, महिला कांग्रेस और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में किसान हित में धान खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *