
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता **राहुल गांधी** **17 जनवरी** को मध्य प्रदेश के **इंदौर** आएंगे। इस दौरान वह **भागीरथपुरा** पहुंचकर दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
इसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश में **मनरेगा** योजना का नाम बदलने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी करेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे। साथ ही **गांधी** प्रतिमाओं के सामने धरना देकर भजन गाएंगे।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी **संजय कामले** ने **बुधवार** को बताया कि **राहुल गांधी** के आने की तारीख **ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी** ने तय की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष **जीतू पटवारी** ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। **17 जनवरी** को **राहुल गांधी** के **इंदौर** आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे **मनरेगा** योजना का नाम बदलने को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष **राहुल गांधी** नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। **राहुल गांधी** के **इंदौर** प्रवास का फिलहाल अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
**भागीरथपुरा** में दूषित पानी पीने से अब तक **23** लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे पर प्रदेश की सियासत भी गरमा चुकी है। कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार को घेर रही है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस **इंदौर** में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। **भागीरथपुरा** मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने **इंदौर** में **बीती 11 जनवरी** को न्याय यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में **इंदौर** और आसपास के **200** किलोमीटर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे। इस यात्रा में **जितेंद्र पटवारी**, **उमंग सिंघार**, **दिग्विजय सिंह** सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
