Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अंबिकापुर : नशे में मोटरसाइकिल चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बतौली पुलिस टीम ने ड्रंक एंड ड्राइव के एक मामले में ठोस कार्रवाई की है। वाहन चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल संख्या सजी 15 डीएक्स 0184 को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम रुपेश केरकेट्टा (उम्र 23 वर्ष) निवासी घोघरा बेंदोकोना, थाना बतौली बताया। जब संदेह हुआ, तब मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज करके सोमवार को मामला न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपित वाहन चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अनूप कुजुर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, गजानंद सिंह, विकास एक्का, हिमांशु पाण्डेय, राजू कुजूर, जोगी बड़ा और भगलू राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *