Thursday, October 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 8, 2026

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आयुष बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित, 3 प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आयुष बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित, 3 प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 08 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लगातार निरीक्षण के तहत आयुष बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के हिस्से के रूप में, जिला इंदौर के तीन विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी और नमकीन के कुल चार नमूने लेकर विस्तृत जांच की गई। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।...
बजरंग दल के 42 वर्ष

बजरंग दल के 42 वर्ष

लेख
विनोद बंसल (राष्ट्रीय प्रवक्ता – विहिप) जहां पर बजरंग दल का जन्म हुआ और जिस प्रारम्भिक कार्य के लिए उसकी उत्पत्ति हुई, उसकी पूर्णता की एक सुखद अनुभूति लिए उसके 8 पूर्व प्रमुख गत 2 अप्रेल को अयोध्या धाम पहुंचे। वहाँ उन्होंने पूजा अर्चना के उपरांत सामूहिक रूप से श्री राम जन्म भूमि मंदिर परिसर में बने अपने आदर्श आराध्य देव बजरंगबली के मंदिर पर ध्वजा रोहण किया। यह दृश्य उन सभी महा योद्धाओं की आँखों को कृतज्ञता के आंसुओं से सजल कर देने वाला था। बजरंगदल का इतिहास1984 में जब विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में श्री राम-जानकी रथ यात्रा निकाली, तो तत्कालीन सरकार द्वारा उसे सुरक्षा देने से मना कर दिया गया। इस के बाद, पूज्य संतों और श्रद्धेय श्री अशोक सिंहल जी को युवाओं की एक ऐसी वाहिनी की आवश्यकता महसूस हुई जो इस राम काज को स्वयं अपने बाहुबल से सम्पन्न करा सके। यात्रा की सुरक्षा हेतु उन्हों...
सैमसंग की Galaxy Tab S12 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 15 हजार रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ

सैमसंग की Galaxy Tab S12 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 15 हजार रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ

आर्थिक, लाइफस्टाइल
गुरुग्राम। सैमसंग इंडिया ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी की यह नई टैबलेट सीरीज पतले डिजाइन, बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता और गैलेक्सी एआई की सुविधाओं के साथ पेश की गई है। सीरीज के टैबलेट ग्रे और सिल्वर रंगों में उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इनकी खरीद पर मल्टी-बाय ऑफर, बैंक कैशबैक, अपग्रेड बोनस और 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी के अनुसार, टैबलेट और चुनिंदा स्मार्टफोन की एक साथ खरीद पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा वेअरेबल्स पर 15 प्रतिशत, प्रो कीबोर्ड कवर पर 30 प्रतिशत की छूट और 5,000 रुपये तक बैंक कैशबैक का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी दिया जाएगा। चुनिंदा बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के माध्यम से 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध होगी। बड़ी डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग क...
ममदानी ने 7 अक्टूबर की बरसी पर इजराइल पर लगाया ‘नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप

ममदानी ने 7 अक्टूबर की बरसी पर इजराइल पर लगाया ‘नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप

अंतरराष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 07 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हुए हमास के हमले की तीसरी बरसी पर जारी बयान में हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए हमास की निंदा की। हालांकि, उनके बयान का बड़ा हिस्सा गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना पर केंद्रित रहा। ममदानी ने इजराइल पर गाजा में ‘जारी नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप लगाया। ममदानी ने कहा कि 07 अक्टूबर का दिन न्यूयॉर्क के अनेक लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उस दिन हमास ने 1,100 से अधिक इजराइलियों की हत्या की और 251 लोगों को बंधक बनाया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों और उनके मित्रों के दुख में वो शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने गाजा की स्थिति का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां इजराइली सरकार की कार्रवाई में 74,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 21,000 से अधिक ब...
बी सीजन के पहले एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई रिएक्टिव पावर कंपनसेशन क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर

बी सीजन के पहले एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई रिएक्टिव पावर कंपनसेशन क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश
भोपाल ! ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने रबी सीजन के ठीक पहले अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिएक्टिव पावर कंपन सेशन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचवी) सबस्टेशनों मे 750 कैपेसिटर बैंको के संचालन से वोल्टेज प्रोफाइल बेहतर हुआ है तथा कृषि उपभोक्ताओं सहित सभी उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर, गुणवत्तापूर्ण और मानक वोल्टेज पर विद्युत आपूर्ति मिल रही है। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि एमपी ट्रांसको द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक 29 नए कैपेसिटर बैंकों की स्थापना कर उन्हें सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 750 कैपेसिटर बैंक क्रियाशील हैं, जिनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 9383.5 एमवीएआर हो गई है। यह क्षमता प्रदेश की अब तक की अधिकतम रिएक...
नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में नेशनल हाईवे (National Highway) के निर्माण और ट्रैफिक प्रबंधन की पुरानी परिपाटी बदलने जा रही है। अब हाईवे पर घंटों लंबे जाम और हादसों का इंतजार करने के बजाय सरकार (Government) फास्टैग (FASTag) और वाहन डेटाबेस (Vehicle Database) की मदद से एडवांस प्लानिंग करेगी। इसके तहत किसी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दो-तीन साल पहले ही उसके चौड़ीकरण या बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फास्टैग अब सिर्फ टोल वसूली का जरिया नहीं रहेगा। इसके डेटा का उपयोग ट्रैफिक पैटर्न, गाड़ियों की रफ्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में किया जाएगा। वर्तमान में किसी हाईवे सेक्शन पर वाहनों की संख्या उसकी कुल क्षमता के 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंचेगी तो डिजिटल सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से चौड़ीकर...
गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। नाना पाटेकर (Nana Patekar) अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ (Actually Slapped) मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था। एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा‘यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु (Madhu) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू (Anil Mattu) ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया। क्या है पूरी कहानी?मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के स...
मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) भी शुरू हो गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वह...
अमेरिका में विदेशी छात्रों को बड़ा झटका…. पढ़ते हुए नौकरी करना पड़ेगा महंगा!

अमेरिका में विदेशी छात्रों को बड़ा झटका…. पढ़ते हुए नौकरी करना पड़ेगा महंगा!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों (Foreign Students) के लिए साथ में नौकरी करना अब महंगा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (Optional Practical Training- OPT) कार्यक्रम में शामिल होने पर भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, यह रकम छात्रों से सीधे नहीं, बल्कि संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ली जाएगी। दरअसल, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने विदेशी छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) कार्यक्रम में शुरुआती आवेदन पर 70,000 डॉलर (भारतीय ₹67.72 लाख रुपये) की भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है. हर नए छात्र के OPT कार्यक्रम में शुरुआती आवेदन के लिए स्कूल को 70,000 डॉलर देने होंगे. वहीं, कार्यक्रम को आगे बढ़ाने या नवीनीकरण के लिए 30,000 डॉलर फीस प्रस्तावित है। क्या है OPT कार्यक्रम?OPT के तहत वि...
इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लग्जरी स्पोर्ट्स कार (Luxury Sports Car Manufacturer) बनाने वाली कंपनी पोर्शे (Porsche) बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान की तैयारी कर रही है। कंपनी 2030 तक करीब 9,000 नौकरियों में कटौती कर सकती है। यह उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 25% है। कंपनी के मुताबिक, पहले से घोषित कटौती को शामिल करने पर कुल वर्कफोर्स रिडक्शन (Workforce reduction) करीब 30% तक पहुंच सकती है। चीन में बिक्री में गिरावट और ईवी स्ट्रेटजी में महंगे बदलावों ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा पोर्शे की मदर कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप में करीब 1 लाख जॉब कम करने पर काम कर रही है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। पोर्शे के CEO माइकल लीटर्स ने 7 अक्टूबर को Stuttgart के पास कंपनी के Weissach डेवलपमेंट सेंटर में कैपिटल मार्केट डे के दौरान नई रणनीति पेश की। ‘Sportwagenschmiede '35’ नाम की इस योजना का फोकस कम गाड़ियां बेचक...