Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने T20 में बनाए नाबाद 188 रन…. रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने T20 में बनाए नाबाद 188 रन…. रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

खेल
नई दिल्ली। ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Luan-Dre Pretorius) ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने साउथ अफ्रीका (South Africa) की डोमेस्टिक टी20 लीग (Domestic T20 League) में 188 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) अपने नाम किया। पिछले 13 सालों से यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, अब प्रीटोरियस ने गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शुक्रवार को घरेलू CSA T20 चैलेंज मैच में नाइट्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका टाइटन्स फ्रेंचाइजी के लिए 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए। प्रीटोरियस ने अपनी इस पारी में 13 छक्के और 15 चौके लगाए। प्रीटोरियस को ...
MP: पन्ना की धरती ने फिर उगले हीरे…. चमकी महिला की किस्मत, 2 दिन में मिले चार डायमंड

MP: पन्ना की धरती ने फिर उगले हीरे…. चमकी महिला की किस्मत, 2 दिन में मिले चार डायमंड

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) में छह महीने से पति के साथ हीरा खदान (Diamond Mine) में मेहनत कर रही झांसी की रहने वाली गुड्डी देवी (Guddi Devi) की किस्मत दो दिन में चार हीरे मिलने के बाद चमक गई। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सरकोहा क्षेत्र स्थित पट्टा खदान से मिले 5.16 कैरेट के इन हीरों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये है। सोशल मीडिया से सुनकर शुरू किया था कामगुड्डी देवी और उनके पति राजकुमार श्रीवास ने बताया कि झांसी में आर्थिक तंगी और काम ठीक नहीं चलने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर पन्ना के हीरों से जुड़ी खबरें देखीं और यहां किस्मत आजमाने का फैसला किया। दोनों अपने बच्चों के साथ गुड्डी के मायके पन्ना आए और खदान पट्टे पर लेकर खुदाई शुरू की। अब उनकी किस्मत खुल गई है। 6 महीने की मेहनत के बाद अब पति-पत्नी खुश हैं। 6 की मे...
देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह… आज गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, देंगे कई सौगातें

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह… आज गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, देंगे कई सौगातें

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार देररात भोपाल पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को राजधानी में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य जुटेंगे। इसके अलावा वे नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और मध्य प्रदेश सरकार व केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक करेंगे। राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित होगा। इसमें भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत कई जिलों से गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य पहुंचेंगे। सम्म...
अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल…. संन्यास का किया ऐलान

अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल…. संन्यास का किया ऐलान

खेल
नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर (Indian spinner) युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने शुक्रवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First-class cricket) से संन्यास (Retirement Announced) का एलान कर दिया है। चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने भारत के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। चहल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। चहल ने लाल गेंद क्रिकेट को कहा अलविदाचहल ने लिखा, मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह लाल रंग की थी। मैं 10 साल का था और मुझे तब अंदाजा भी नहीं था कि मुझे इस खेल से कितना गहरा लगाव हो जाएगा। मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और प्रारूप नहीं था। इसी फार्मेट में मैंने सब्र, मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत और घंटों तक मैदान पर डटे रहकर हर रन ...
मालवा में कहाँ गए पितरों के दूत? कौवों के विलुप्त होने की कहानी

मालवा में कहाँ गए पितरों के दूत? कौवों के विलुप्त होने की कहानी

लेख, विशेष समाचार
अशोक झलोया मंदसौर, नीमच, रतलाम सहित मालवा क्षेत्र में पितरों के दूत कहे जाने वाले कौवे इस बार पितृपक्ष में श्राद्ध की थाली का भोग खाने के लिए भी मौजूद नहीं हैं। श्राद्ध पक्ष में यह विषय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। कितनी भी आवाज लगाओ, कौवे नहीं आते। पहले गांव-गांव में आवाज लगाने पर घर के आंगन और छत पर श्राद्ध का भोजन ग्रहण करने के लिए कौवों की भरमार होती थी। परिजन बड़ी उम्मीद से कौवों को बुलाते हैं, धार्मिक मान्यता है कि कौवे के माध्यम से ही पितरों तक श्रद्धा का भोजन पहुंचता है।अब श्राद्ध में भटकते हे लोगपितृपक्ष में पहले गाँव-गाँव में सुबह कांव-कांव से नींद खुलती थी। इस बार मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन में स्थिति यह है कि श्राद्ध का भोग लगाने के लिए कौवा ही नहीं मिल रहा। लोगों को मजबूरी में गाय और कुत्ते को भोग लगाना पड़ रहा है। यह केवल धार्मिक संकट नहीं, पर्यावरण ...
एफिल टावर में महिला स्टाफ हटाने के विवाद में BAPS को क्लीन चिट

एफिल टावर में महिला स्टाफ हटाने के विवाद में BAPS को क्लीन चिट

अंतरराष्ट्रीय
पेरिस। एफिल टावर में महिला कर्मचारियों को हटाने से जुड़े विवाद में हिंदू संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) को जांच में क्लीन चिट मिल गई है। जांच में सामने आया है कि संगठन ने एफिल टावर प्रशासन से महिला कर्मचारियों को हटाने की कोई मांग नहीं की थी। पिछले महीने करीब 100 संतों के एफिल टावर दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को कुछ समय के लिए वहां से हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था और एफिल टावर एक दिन के लिए बंद रहा था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक BAPS प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही महिला कर्मचारियों को कुछ देर के लिए अपने स्थान से हटने को कहा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आपसी सूचना के आदान-प्रदान के दौरान मूल संदेश का अर्थ बदल गया। कर्मचारियों को स्थायी रूप से स्थान छोड़ने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि कुछ मिनटो...
जवाई बांध में 24 फीट से भी कम पानी, 500 से ज्यादा मगरमच्छ और लाखों मछलियों पर संकट

जवाई बांध में 24 फीट से भी कम पानी, 500 से ज्यादा मगरमच्छ और लाखों मछलियों पर संकट

राष्ट्रीय
पाली। पश्चिमी राजस्थान की जीवनरेखा और पाली जिले की पहचान माने जाने वाले जवाई बांध में जल संकट गहराता जा रहा है। 61.25 फीट की भराव क्षमता वाले बांध में पानी का स्तर घटकर 24 फीट से भी नीचे पहुंच गया है। कम होते जलस्तर का असर अब इंसानों के साथ-साथ बांध के जलीय जीवों पर भी दिखाई देने लगा है। जवाई में रहने वाले 500 से ज्यादा मगरमच्छों और लाखों मछलियों के सामने पानी और भोजन का संकट खड़ा हो गया है। जलस्तर लगातार घटने से मगरमच्छों के लिए तैरने और सुरक्षित स्थानों की उपलब्धता कम होती जा रही है। वहीं, पानी का तापमान बढ़ने से मछलियों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की स्थिति में बांध का पानी दूषित होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे मगरमच्छों के लिए भोजन की उपलब्धता पर भी असर पड़ेगा। तीन महीने का पानी बचने का दावा विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा स्थिति में जवाई बांध म...
308 पहियों वाले ‘बाहुबली’ ट्रक का क्यों बदला गया रूट? फुट ओवरब्रिज काटकर निकाला, अब इस रास्ते से लखीमपुर पहुंचेगा

308 पहियों वाले ‘बाहुबली’ ट्रक का क्यों बदला गया रूट? फुट ओवरब्रिज काटकर निकाला, अब इस रास्ते से लखीमपुर पहुंचेगा

आर्थिक, ब्रेकिंग न्यूज़
लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी में निर्माणाधीन चीनी मिल के प्लांट के लिए बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए लाया गया विशाल बॉयलर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस भारी-भरकम मशीन से ज्यादा 308 पहियों वाला ट्रेलर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस ‘बाहुबली’ ट्रक के वीडियो तेजी से चर्चा में हैं। इसे देखने और वीडियो बनाने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है। फोटो और सेल्फी लेने के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण ट्रेलर को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। इसी के चलते इसके निर्धारित मार्ग में बदलाव करना पड़ा है। ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस की टीम साथ चल रही है। रास्ते में आने वाले संकेतक बोर्ड और फुट ओवरब्रिज जैसी बाधाओं को हटाने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुवार को यह ट्रेलर हरहुआ से रिंग रोड फेज-1 होते हुए संदहा...
पश्चिम बंगाल में एक साल के दौरान जारी OBC सर्टिफिकेट होंगे अमान्य? सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

पश्चिम बंगाल में एक साल के दौरान जारी OBC सर्टिफिकेट होंगे अमान्य? सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्रों की वैधता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करने की बात कही। मामला कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका से संबंधित है, जिसमें 8 मई 2025 से 18 मई 2026 के बीच राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को अमान्य करार दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार समेत अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिका को इसी तरह के मुद्दे से संबंधित एक अन्य लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से आग्रह किया कि मामले का अंतिम फैसला आने तक कुछ रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं की जाएं। इस पर पीठ ने कहा कि सरकारी पदों को खाली नहीं रखा जा सकता। अदालत ने निर्देश दिया कि इस दौरान की...
होर्मुज स्‍ट्रेट में अमेरिका के पसीने छुड़ा रहा ईरान…. 72 घंटे में 5 जहाजों पर किया हमला

होर्मुज स्‍ट्रेट में अमेरिका के पसीने छुड़ा रहा ईरान…. 72 घंटे में 5 जहाजों पर किया हमला

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। लाल सागर (Red Sea) की तरफ से हूती (Houthis) और फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से लेकर ओमान की खाड़ी तक ईरान (Iran) गदर मचाए हुए हैं. ताबड़तोड़ हमले से अमेरिका (America) और उसके सहयोगियों के माथे से पसीना निकल रहा है. ईरान ने खासकर होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) को श्‍मशान बना रखा है. दुनिया का एनर्जी कॉरिडोर कहे जाने वाला होर्मुज अमेरिका और ईरान की पंजे में फंसकर फड़फड़ा है. अब ईरान की तरफ से होर्मुज स्‍ट्रेट में एक बार फिर से हमला करने की खबर है। बताया जा रहा है कि ईरानी हमले का शिकार बने जहाज में आग लग गई है. पिछले 72 घंटे में 5 जहाजों पर अटैक किया गया है. पहले से ही वीरान हो चुके होर्मुज से अब हर कोई गुजरने से डर रहा है. अमेरिका ने इस समुद्री गलियारे में पूर्ण सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन तेल, गैस और अन्‍य जरूरी सामानों से लदे टैंकर्स को लगातार निशाना बनाया जा रह...