Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 29, 2025

विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर Officers’ Rooms में लगी भीषण आग, सॉफ्टवेयर उपकरण व AC भी जले

विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर Officers’ Rooms में लगी भीषण आग, सॉफ्टवेयर उपकरण व AC भी जले

राज्य, राष्ट्रीय
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Vijayawada International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों के कमरे में आग (Fire) लग गई। इसकी चपेट में आने से सॉफ्टवेयर उपकरण (Software Tools), स्प्लिट एयर कंडीशनर (Split Air Conditioners) और सामान वाले बैग जलकर राख हो गए। गन्नवरम हवाई अड्डे के अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। ताजा अपडेट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास 13 मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। रवीशा टावर की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी थी, जिसके बाद दमकल और बचाव कर्मियों की टीमों ने करीब 200 से 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के समय सैकड़ों कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे। धुएं के कारण ...
CG: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मसूबों पर फिर पानी फेरा… 40 किलो का IED बरामद

CG: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मसूबों पर फिर पानी फेरा… 40 किलो का IED बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) में एक बार फिर सुरक्षाबलों (Security forces) ने नक्सलियों (Naxalites) के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों ने यहां से एक आईईडी (IED) बरामद किया है जो सुक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया गया है। इस आईईडी का वजन 40 किलो बताया जा रहा है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सतकर्ता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। इसे एक सुनसान जंगल वाले इलाके में ले जाकर नष्ट किया गया। इस दौरान जोरदार धमाका भी हुआ। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। आईईडी के नष्ट होने से सुरक्षाबलों ने फिर एक बार नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अन्य संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। इससे कुछ दिनों पहले ही छत्तीस...
MP: रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा 72 सीटर विमान, दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान

MP: रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा 72 सीटर विमान, दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा वासियों (Rewa Residents) को जल्द ही एक नई सौगात मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से जल्द ही 72 सीटर विमान (72 Seater Aircraft) उड़ान भरेगा। मंगलवार को इसका ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। इसके बाद अब 72 सीटर विमान उड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। यह विमान रीवा से दिल्ली (Rewa to Delhi) के लिए जल्द ही उड़ान भरेगा। रीवा से दिल्ली तक फ्लाइट कनेक्टिविटी होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक खास बात ये रही कि जो 72 सीटर प्लेन पहली बार रीवा की धरती पर उतारा गया, उसके पायलट भी रीवा के ही निवासी राघव मिश्रा है। रीवा एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान उड़ान भरते थे,लेकिन अब विंध्य के लोगों के सपनों को और ऊंची उड़ान मिलने वाली है। जबलपुर से उड़ान भरकर यह प्लेन मंगलवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट पहुंचा,जो टेस्टिंग के बाद वापस जबलपु...
100KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्रप्रदेश के पूर्वी तट से टकराया Cyclone मोथा, मचाई तबाही

100KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्रप्रदेश के पूर्वी तट से टकराया Cyclone मोथा, मचाई तबाही

राष्ट्रीय
काकीनाडा/भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठा चक्रवात ‘मोंथा’ (Cyclone 'Montha') मंगलवार रात आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी तट से टकराया, जिसने प्रदेश के कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। यह चक्रवात माचिलिपटनम और कालिंगपट्टनम (Machilipatnam and Kalingapatnam) के बीच, काकीनाडा (Kakinada) के पास शाम करीब 7:30 बजे तट से टकराया। करीब चार घंटे तक चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश (Strong Winds and Torrential Rain) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई, जबकि समुद्र में 10 फीट ऊंची लहरें उठीं। तेज हवाओं ने पेड़ों और बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप पड़ गई। सड़कें जलमग्न हो गईं और राहत दलों को भारी बारिश के बीच सड़कें साफ करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश में एक महिला की मौत, हजारों लो...
MP: कटनी में नकाबपोश बदमाशों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में तनाव

MP: कटनी में नकाबपोश बदमाशों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में तनाव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में मंगलवार को 2 नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता (BJP leader) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के एक पूर्व गौ सेवा प्रमुख की दिनदहाड़े गोली (Daylight Shooting) मारकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। क्षेत्र में तनाव फैल गया है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया है। प्रशासनिक कार्रवाई भी हुई है। थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद एक आरोपी के पिता ने फांसी लगा ली। कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे गोलियों की आवाज से दहल उठी। दो बाइक सवारों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने चेहरे को कपड़े से ढक दिया। गोली लगते ही नीलू मौके पर ही ...
कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा MP…, मोहन यादव सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ का लोन

कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा MP…, मोहन यादव सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ का लोन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) आज एक और लोन लेने जा रही है। मोहन यादव (Mohan Yadav) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने के बाद से यह 20वां लोन है, जो मध्य प्रदेश सरकार लेने जा रही है। एमपी सरकार इस बार 5200 करोड़ रुपए का लोन (5200 crore loan) लेगी। इस तरह अब राज्य के कर्ज का कुल बोझ बढ़कर 4.64 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। 5200 करोड़ रुपए लोन लेने के साथ ही पिछले सात महीनों में मध्य प्रदेश का कुल कर्ज 42,600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। ऐसे समय में जब राज्य की वित्तीय हालत खराब चल रही है, और सरकार की वेलफेयर योजनाएं बढ़ रही हैं। लोन लेने के समय ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर जहां प्रशासनिक अफसर कह रहे हैं कि इन पैसों का इस्तेमाल चल रहे प्रोजेक्ट्स और वेलफेयर स्कीम्स में किया जाएगा, वहीं आलोचकों का कहना है कि ब...