Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 26, 2025

मध्य प्रदेश में बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने के निर्देश

मध्य प्रदेश में बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल (Health Minister Rajendra Shukla) ने शुक्रवार को सतना के जिला अस्पताल (Satna District Hospital) का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में गंदगी और वार्डों में बिस्तरों पर बिछी मैली चादरें देखकर वह भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ड्रग कंट्रोलर को बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने का सख्त आदेश दिया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कीशुक्रवार को सतना पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने जिले भर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने दवा दुकानों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दवा दुकानें लोगों का जीवन बचाने के लिए होती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा कि गलत दवा से किसी का जीवन संकट में पड़ जाए। उन्होंने सभी ड्रग इ...