Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 17, 2025

फरहाना भट्ट पर भद्द कमेंट्स के बाद अमाल मलिक ने मांगी माफी

फरहाना भट्ट पर भद्द कमेंट्स के बाद अमाल मलिक ने मांगी माफी

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 के गुरुवार के एपिसोड में पूरा का पूरा घर फरहाना भट्ट के खिलाफ दिखा। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी को फाड़ दिया जिसके बाद पूरा का पूरा घर फरहाना भट्ट पर बरस गया। अमाल मलिक ने इस दौरान अपना आपा खोया। फरहाना खाना खा रही होती हैं तभी अमाल उनके आगे से खाने की प्लेट उठाकर फेंक देते हैं। साथ ही, उनके हाथ से रोटी छीनने की भी कोशिश करते हैं। इसके बाद फरहाना भट्ट और अमाल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।फरहाना की मां के लिए की घटिया बात फरहाना भट्ट ने लड़ाई के दौरान अमाल मलिक को बी ग्रेड बताया। इसके बाद अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट और उनकी मां को बी ग्रेड कहा। अमाल ने फरहाना के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। अमाल की भाषा पर जब घरवालों से उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वो सलमान खान से भी ...
गाजा में शांति समझाते के बाद भी खून-खराबा… ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, बोले- घुसकर मारेंगे…

गाजा में शांति समझाते के बाद भी खून-खराबा… ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, बोले- घुसकर मारेंगे…

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। गाजा में हुए शांति समझौते (Gaza Peace Agreement) के सप्ताह भर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने गुरुवार को हमास के लिए बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमास ने अगर अब भी गाजा में खून-खराबा जारी रखा तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा और उन्हें गाजा के अंदर घुसकर खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले गाजा में 2 सालों से ज्यादा समय से जारी युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट ट्रंप को ही दिया जा रहा है। इजरायल और हमास ने बीते सप्ताह अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार किए गए शांति समझौते वाले प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। यह प्रस्ताव 10 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में हमास के लिए वार्निंग जारी की। ट्रंप ने लिखा, “अगर हमास गाजा में लोगों को मारना जारी रखता है, जो समझौता का हिस्सा नहीं है, तो हमारे...
ट्रंप के दावे पर रूस बोला – भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है हमारा तेल

ट्रंप के दावे पर रूस बोला – भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है हमारा तेल

अंतरराष्ट्रीय
मास्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने दावा किया है कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत (India) अब रूस से तेल खरीदना (Russia now Buy oil ) बंद कर देगा। ट्रंप ने साथ ही कहा कि यह कदम यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाने की दिशा में एक ‘‘बड़ा कदम’’ होगा। अब इस पर रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। रूस ने साफ कहा है कि उसका तेल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक है और वह अमेरिका और भारत के आपसी मामलों में दखल नहीं देगा। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुरुवार को कहा, “भारत और अमेरिका दोनों अपने फैसलों में स्वतंत्र हैं, और हम इन मुद्दों में हस्तक्षेप नहीं करते। हमारा तेल भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय जनता के कल्याण के लिए अत्यंत लाभदायक है।” जब पत्रकारों ने...
शिल्पा शेट्टी को रद्द करनी पड़ी फॉरेन ट्रिप… 60 करोड़ के फ्रॉड केस में कोर्ट से नहीं मिली राहत

शिल्पा शेट्टी को रद्द करनी पड़ी फॉरेन ट्रिप… 60 करोड़ के फ्रॉड केस में कोर्ट से नहीं मिली राहत

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Bollywood actress Shilpa Shetty) को अदालत से मिले झटके के बाद उन्हें अपनी फॉरेन ट्रिप कैंसिल (Foreign trip cancel) करनी पड़ी है। दरअसल 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले (Rs 60 crore fraud case) में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उन्हें अपना यह दौरा रद्द करना पड़ा है। गुरुवार को शिल्पा शेट्टी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि किया कि अभिनेत्री अपने और अपने पति राज कुंद्रा के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) को कोर्ट द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित करने से इनकार करने के बाद शेट्टी अब इस यात्रा की योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाएंगी। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत दंपति के खिलाफ LOC जारी किया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने विदेश जाने की परम...
अडानी पावर घरेलू कंपनियों को बेच सकेगा बिजली… गोड्डा संयंत्र को भारतीय ग्रिड से जोड़ने की मिली मंजूरी

अडानी पावर घरेलू कंपनियों को बेच सकेगा बिजली… गोड्डा संयंत्र को भारतीय ग्रिड से जोड़ने की मिली मंजूरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited- APL) को झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (Godda Ultra Super Critical Thermal Power Plant) को भारतीय बिजली ग्रिड (Indian electricity grid) से जोड़ने के लिए ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। यह कनेक्शन कहलगांव-A–मैथन B 400 किलोवोल्ट लाइन से लाइन-इन लाइन-आउट व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में गोड्डा संयंत्र से उत्पन्न बिजली केवल बांग्लादेश को आपूर्ति की जाती है, लेकिन इस निर्णय के बाद संयंत्र को भारतीय घरेलू बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को बिजली बेचने की अनुमति मिल सकेगी। केंद्र सरकार ने अडानी पावर को भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के तहत दूरसंचार प्राधिकरण को प्राप्त शक्तियों के समान अधिकार दिए हैं। इसके तहत कंपनी अब किसी भी अचल संपत्ति ...
Infosys में इस साल अब तक 12000 फ्रेशर्स की भर्ती, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ा

Infosys में इस साल अब तक 12000 फ्रेशर्स की भर्ती, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस (IT Company Infosys) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 12,000 नए फ्रेशर्स की भर्ती (Recruitment of 12,000 new freshers) की है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) जयेश सांगराजका ने 16 अक्टूबर को दूसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंफोसिस साल भर में कुल 20,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करने की राह पर है। उन्होंने कहा, “साल की शुरुआत में हमारा लक्ष्य 15,000 से 20,000 फ्रेशर्स को लेना था। अब तक हमने 12,000 भर्ती कर ली हैं, और हम 20,000 का वार्षिक लक्ष्य पूरा करने के रास्ते पर हैं।” दूसरी तिमाही के नतीजे मजबूत, मुनाफा 13% बढ़ाकंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 (Q2 FY26) तिमाही में ₹7,364 करोड़ का शुद्ध मुनाफ़ा दर्ज किया, जो साल-दर-साल 13.2% की वृद्धि है। कुल राजस्व ₹44,490 करोड़ तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.6% अधिक रहा। ऑपरेशनल मार्जिन 21% पर लगभग...
MP: सिवनी लूट कांड में एक और गिरफ्तारी.. ठेकेदार से 75 हजार की घूस लेते धराया कांस्टेबल

MP: सिवनी लूट कांड में एक और गिरफ्तारी.. ठेकेदार से 75 हजार की घूस लेते धराया कांस्टेबल

मध्य प्रदेश
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) में एक और पुलिसवाले को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। वह थाने में ही एक ठेकेदार से 75000 रुपए की रिश्वत ले रहा था। इससे पहले हवाला नकदी (Hawala cash) की कथित लूट से जुड़े मामले में घूस लेने के आरोप में बुधवार को एक कांस्टेबल को गिरफ्तार (Constable arrested) किया गया था। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को एक हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर 75000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनीष पटवा की गिरफ्तारी जिले में हवाला नकदी की कथित लूट से जुड़े एक अन्य मामले में एक कांस्टेबल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि केवलारी थाने में तैनात पटवा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त-जबलपुर) अंजूलता पटले ने बताया कि पटवा को थ...
MP: मुरैना महापौर को जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत, HC ने माना वैध… याचिका खारिज

MP: मुरैना महापौर को जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत, HC ने माना वैध… याचिका खारिज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) की एकल पीठ ने मुरैना नगर निगम की महापौर (Morena Municipal Corporation) शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी (Mayor Sharda Rajendra Prasad Solanki) को एक बड़ी राहत देते हुए उनके चुनाव को वैध ठहराया है। इस दौरान कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार मीना मुकेश जाटव की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। दरअसल जाटव ने सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए उनका चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति की जांच में शारदा सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र को वैध ठहराया गया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि जब उच्च स्तरीय जांच समिति ने प्रमाण पत्र को सही ठहराया है और याचिकाकर्ता भी इस निर्णय को स्वीकार कर चुकी हैं, तो पुनरीक्षण याचिका ...
बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections ) के लिए इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर जारी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने तमाम मुख्यमंत्रियों को वहां स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेज रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भी गुरुवार को राजधानी पटना में स्थित दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान यादव पहले पटना की कुम्हरार सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता (BJP candidate Sanjay Gupta) की नामांकन जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह विक्रम विधानसभा सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से अपना कनेक्शन निकालते हुए जनसभा में आ...
MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में अवैध खनन (Illegal mining.) का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक दलित युवक (Dalit youth) के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उसके चेहरे पर पेशाब करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस वारदात का आरोप गांव के सरपंच रामानुज पांडे (Sarpanch Ramanuj Pandey) और उसके बेटे व अन्य लोगों पर लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना प्रदेश के जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में 13 अक्टूबर को हुई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में भूमि समतलीकरण के लिए मुरम डलवाए जाने का काम करवाया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष, इस काम के लिए उसके खेत के पास अ...