Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 10, 2025

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए 3 बड़े समझौते, राजनाथ सिंह ने देखी F-35 की हवा में रीफ्यूलिंग

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए 3 बड़े समझौते, राजनाथ सिंह ने देखी F-35 की हवा में रीफ्यूलिंग

राष्ट्रीय
कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) ने गुरुवार को अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग (Bilateral Defence Cooperation) और सैन्य इंटरऑपरेबिलिटी को और गहरा करने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने तीन प्रमुख समझौतों (Three Major Agreements) पर हस्ताक्षर किए और ‘क्वाड’ देशों के बीच मौजूद रणनीतिक एकरूपता पर विश्वास जताया। यह बैठक उस समय हुई है जब ट्रंप प्रशासन यह संकेत दे रहा है कि अमेरिका अब चीन का मुकाबला करने वाली इंडो-पैसिफिक रणनीति में पहले जैसा निवेश नहीं करेगा। कैनबरा में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स ने गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान, पारस्परिक पनडुब्बी खोज और बचाव सहयोग के साथ-साथ संयुक्त स्टाफ वार्ता तंत्र की स्थापना से जुड़े तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देश अब ...
इटली में बुर्का पहनने पर लाखों का जुर्माना…. मेलोनी सरकार ने संसद में पेश किया बिल

इटली में बुर्का पहनने पर लाखों का जुर्माना…. मेलोनी सरकार ने संसद में पेश किया बिल

Uncategorized
रोम। इटली की प्रधानमंत्री (Italian Prime Minister) जॉर्जिया मेलोनी ( Giorgia Meloni) की अगुवाई वाली दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' (Right-wing party Brothers of Italy) ने संसद में एक विवादास्पद विधेयक पेश किया है, जो देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुरका और निकाब (Burqa and Niqab) जैसे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करता है। यह कदम 'इस्लामी अलगाववाद' और 'सांस्कृतिक अलगाव' को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसे मेलोनी सरकार ने 'धार्मिक कट्टरवाद' से जोड़ा है। विधेयक के तहत उल्लंघन करने वालों पर 300 से 3,000 यूरो (लगभग 26,000 से 2.6 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह विधेयक 8 अक्टूबर को संसद में पेश किया गया, जिसमें स्कूल, विश्वविद्यालय, दुकानें, कार्यालय और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने का ...
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देर रात अचानक बुला ली मीटिंग…. उड़ी अधिकारियों की नींद

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देर रात अचानक बुला ली मीटिंग…. उड़ी अधिकारियों की नींद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बुधवार की रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) के एक अचानक वर्चुअल मीटिंग (Virtual meeting.) बुला ली। इसके बाद कृषि मंत्रालय के बड़े-बड़े अधिकारियों की नींद हराम हो गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक का लिंक रात 10:30 बजे साझा किया गया और अधिकारियों को इसकी सूचना महज कुछ मिनट पहले दी गई। बैठक 10:45 बजे शुरू हुई जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में पीएम द्वारा “पल्सेस मिशन” और “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना” की शुरुआत की जानी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के दौरान बुधवार को पूसा में आयोजित एक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर असंतोष भी जताया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अध...
MP: कफ सिरप मामले में CM मोहन यादव बोले- जांच में सहयोग नहीं कर रही तमिलनाडु सरकार

MP: कफ सिरप मामले में CM मोहन यादव बोले- जांच में सहयोग नहीं कर रही तमिलनाडु सरकार

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) अपने राज्य में निर्मित एक कफ सिरप (Cough syrup) की वजह से एमपी में हुई 22 बच्चों की मौत से जुड़े मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है। यादव ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। यह बात यादव ने नागपुर के उन अस्पतालों का दौरा करने के बाद कही, जहां तमिलनाडु में निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेने से बीमार पड़े बच्चों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों से भी बात की। कोल्ड्रिफ कफ सिरप देने के बाद कथित तौर पर किडनी खराब होने से मध्यप...
MP: बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव… भारी पुलिस तैनात

MP: बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव… भारी पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) के मुलताई (Multai) में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक (Rashtriya Swayamsevak Sangh- RSS Pracharak) के साथ हुई मारपीट के बाद शहर में तनाव फैल गया। मारपीट की यह वारदात धर्म विशेष के कुछ लोगों ने की, जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिम मोहल्ले में घुसकर दुकानों में तोड़फोड़ भी की, जिससे हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। जिससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत संघ प्रचारक को बाइक से कट मारने के बाद हुई थी, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी युवकों ने मारपीट कर दी। जिला प्रचारक यादव के साथ हुई मारपीटप्राप्त जानकारी के अनुसार गु...
ट्रंप ने कहा- गाजा के सभी बंधक सोमवार या मंगलवार को होंगे रिहा, ‘स्थायी शांति’ की उम्मीद जताई

ट्रंप ने कहा- गाजा के सभी बंधक सोमवार या मंगलवार को होंगे रिहा, ‘स्थायी शांति’ की उम्मीद जताई

Uncategorized
वॉशिंगटन, 09 अक्टूबर । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि गाजा में हमास के कब्जे में शेष सभी बंधक सोमवार या मंगलवार तक रिहा कर दिए जाएंगे और वे इस अवसर पर क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक की शुरुआत में यह जानकारी दी, जहां उन्होंने हाल ही में हुए समझौते पर चर्चा की। ट्रम्प ने कहा, “मेरा मानना है कि यह एक स्थायी शांति होगी.. उम्मीद है, मध्य पूर्व में हमेशा के लिए शांति।” उन्होंने बताया कि यह समझौता गाजा संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा, “हमने सभी शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की है। यह प्रक्रिया काफी जटिल है, लेकिन सोमवार या मंगलवार को बंधक आजाद होंगे और वह दिन जश्न का दिन होगा।” ट्रम्प ने यह भी बताया कि वे इस ऐतिहासिक मौके को चिह्नित करने के लिए मिस्र की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जहां एक “औपचार...
मप्रः मुलताई में संघ प्रचारक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय सामने-सामने, क्षेत्र में तनाव

मप्रः मुलताई में संघ प्रचारक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय सामने-सामने, क्षेत्र में तनाव

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में गुरुवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट कर दी, जिसके बाद नगर में हंगामा मच गया। दो समुदाय के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक मोड़ पर स्थानीय मुस्लिम युवकों ने बाइक से कट मार दिया। गाड़ी से कट लगने को लेकर युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने समझाइश द...