Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 9, 2025

भारत की तकनीक और एआई नवाचार लाखों लोगों के जीवन में ला रहे हैं बदलाव: डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर

भारत की तकनीक और एआई नवाचार लाखों लोगों के जीवन में ला रहे हैं बदलाव: डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि यूपीआई से लेकर ओएनडीसी तक भारत के नवाचार सिर्फ प्रौद्योगिकी के लिए तकनीक पर आधारित नहीं हैं, बल्कि जीवन में बदलाव लाने पर केंद्रित हैं। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025' में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार डिजिटल प्रौद्योगिकियां रोजमर्रा के जीवन को नया आकार दे रही हैं। डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा, "भारत के नवाचार केवल प्रौद्योगिकी के लिए प्रौद्योगिकी के बारे में नहीं हैं, वे जीवन बदलने के बारे में हैं।" उन्‍होंने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकियां रोजमर्रा के जीवन को नया आकार दे रही हैं। मंत्री ने बताया कि यूपी...
ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद भी नहीं सुधरा PAK, बोला-भारत के साथ युद्ध के चांसेस…

ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद भी नहीं सुधरा PAK, बोला-भारत के साथ युद्ध के चांसेस…

Uncategorized
इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह भारत से मात खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि भारत के साथ युद्ध के चांसेस वास्तविक है। इस तरह से आसिफ भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देते हुए नजर आ रहे हैं। समा टीवी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि भारत औरंगजेब के शासन के अलावा कभी भी एकजुट नहीं था। हालांकि, आसिफ अपने अजीबोगरीब और झूठे दावों के लिए बहुत पहले से ही जाने जाते रहे हैं। पिछले दिनों भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान को विश्व के मैप पर अपनी जगह बनाए रखनी है तो आतंकवाद का समर्थन बंद करना होगा। आसिफ ने कहा, ''हिंदुस्तान कभी भी एक मुल्क नहीं था। एक समय था जब 540 रियासतें थीं। हमने जो अपना मुल्क बनाया है जो नजरिए की बुनियाद पर बना है। हमारे ...
फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को दिया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR

फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को दिया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR

Uncategorized
कैलिफोर्निया। कतर एयरवेज की एक फ्लाइट में कथित रूप से मांसाहारी भोजन परोसने के कारण एक शाकाहारी यात्री की मौत हो गई। 85 वर्षीय यात्री के परिजनों ने एयरलाइन के खिलाफ गलत तरीके से हुई मौत का नया मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री को शाकाहारी भोजन देने से इनकार कर दिया गया और उन्हें मांसाहारी भोजन के आसपास ही खाना खाने को कहा गया। यह हादसा जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रही उड़ान के दौरान हुआ। कैलिफोर्निया के हृदय रोग विशेषज्ञ अशोक जयसिरी को फ्लाइट में दिए गए भोजन में मांस खाने की कोशिश करते हुए गले में अटकने से मौत हो गई। 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन लैंडिंग नहीं की जा सकी क्योंकि विमान उस समय आर्कटिक सर्कल या महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। हालांकि, शिकायत में जयसिरी के बेटे ने दावा किया कि विमान वास्तव में आर्कटिक क्षेत्र या महासागर के ऊपर नहीं, ब...
भारत में ‘शांति का पैगाम’ लेकर आना चाहते हैं पाक के मौलाना फजलुर, मुनीर को दी सीधी चुनौती

भारत में ‘शांति का पैगाम’ लेकर आना चाहते हैं पाक के मौलाना फजलुर, मुनीर को दी सीधी चुनौती

Uncategorized
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की प्रमुख धार्मिक व राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के सरगना मौलाना फजलुर रहमान भारत की यात्रा पर आने की इच्छा जता रहे हैं। उनका उद्देश्य भारत को 'शांति का पैगाम' पहुंचाना है। यह खुलासा पार्टी के करीबी सहयोगी और सांसद कमरान मुरतजा ने पाकिस्तानी चैनल 'आज न्यूज' को दिए एक इंटव्यू में किया। पाकिस्तानी सांसद कमरान मुरतजा ने बताया कि मौलाना फजलुर रहमान ने हाल ही में एक भारतीय राजनयिक को व्यक्तिगत रूप से शांति का संदेश सौंपा था। उन्होंने कहा, "मौलाना साहब भारत जाना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के बीच शांति की अपील की जा सके। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक कदम होगी।" मुरतजा ने यह भी कहा कि मौलाना रहमान ने 2002 और 2003 में भी भारत का दौरा किया था, जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण थे। उस समय उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से म...
बॉबी देओल के छोटे बेटे ने छोड़ दी पढ़ाई, बड़ा बेटा कर रहा है ये काम

बॉबी देओल के छोटे बेटे ने छोड़ दी पढ़ाई, बड़ा बेटा कर रहा है ये काम

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस सीरीज में एक्टर ने अजय तलवार नाम के एक्टर का किरदार निभाया है। इसके अलावा हाल में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। बॉबी देओल वैसे यो निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं लेकिन एक्टर के दोनों बेटे आर्यमन और धरम अक्सर खबरों में बने रहते हैं। अब बॉबी ने अपने बेटों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका छोटा बेटा धरम पढ़ाई छोड़ चुका है।बेटे ने छोड़ी पढ़ाई रेडियो नशा के साथ बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि वो चाहते थे कि उनके दोनों बेटे पढ़ाई पूरी करें। बॉबी ने कहा, "मैं चाहता था कि मेरे बेटे पढ़ाई करें, मेरे छोटे बेटे ने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। लेकिन मेरा बड़ा बेटा उन सभी कॉलेज में सेलेक्ट हुआ जिसमें उसने अप्लाई किया था। और उसे NYU स्टर्न स्कू...
अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट बोले- बिग बी जैसा कोई नहीं, अक्षय भी….

अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट बोले- बिग बी जैसा कोई नहीं, अक्षय भी….

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 53 सालों से बिग बी के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बी के काम करने का स्टाइल भी बताया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन की ही तरह समय के पाबंद हैं, लेकिन उनकी तरह काम नहीं करते। दीपक सावंत ने रील टू रियल यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं अमिताभ बच्चन के लिए काम कर रहा हूं, मेरे से ज्यादा खुशकिस्मत और कौन हो सकता है। मैं अक्सर भगवान से कहता हूं कि मुझे उनपर और उनके बाद अमिताभ बच्चन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर मुझे उनके लिए लड़ना पड़े तो मैं अपनी जान की भी परवाह नहीं करूंगी।” बिग बी के काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए दीपक सावंत कहा, “...
अमाल मलिक के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, ‘हजारों बार बोला गया झूठ…’

अमाल मलिक के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, ‘हजारों बार बोला गया झूठ…’

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 में नजर आ रहे अमाल मलिक ने कई बार आरोप लगाया है कि उनके चाचा अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक का करियर बर्बाद किया। उन्होंने एक एपिसोड में बताया था कि साल 2005 में वो एक बार तेज बारिश में कहीं फंस गए थे। उनके चाचा ने उन्हें देखकर गाड़ी के शीशे बंद कर लिए थे। अब अनु मलिक ने इन आरोपों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि 1000 बार बोलने से कोई झूठ सच नहीं बन जाएगा।अमाल के आरोपों पर क्या बोले अनु मलिकखास बातचीत में अनु मलिक ने कहा, "1000 बार बोला गया झूठ सच नहीं बन जाता है। कोई अपनी एनर्जी हर चीज पर रिएक्ट करके बर्बाद नहीं कर सकता है।"पिता ने अनु मलिक को दी थी ये जहर इसके बाद अनु मलिक ने कहा कि उनके पिता सरदार मलिक उन्हें कहते थे कि अपने दिमाग में कभी जहर पनपने नहीं देना। उन्होंने कहा था, "अगर आप ऐसा करते हो तो कभी एक अच्छे कंपोजर नहीं बन सकते हैं। लोग आपको चोट पहुंचा सकते ह...
रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन...
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप को कमान

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप को कमान

Uncategorized
नई दिल्ली। बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज (ODI and T20 series) के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान (West Indies Team Announced) हो गया है। शाई होप दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे। कैरेबियाई टीम को बांग्लादेश में 18 अक्टूबर से 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। पूर्व अंडर 19 कैप्टन को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। ये एकीम ऑगस्टे हैं। एविन लुईस अभी तक कलाई की चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में वे टीम से बाहर हैं। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी कम अनुभवी हैं। शाई होप के अलावा गुडाकेश मोती, शेरफन रदरफोर्ड, जयडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और ब्रैंडन किंग दोनों टीमों का हिस्सा हैं। यह मैच अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप और 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए ...
UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

राज्य
कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के मेस्टन रोड (Meston Road) पर बुधवार को सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी (Two Scooters) में अचानक धमाका हुआ, जिसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए. मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अवैध रूप से रखे गए पटाखों के कारण धमाका हुआ है. इस मामले की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। घटना वाली जगह पर यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस समन्वय से सर्च ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं. जांच में पता चला है कि धमाका अवैध पटाखों के कारण हुआ, न कि किसी बड़े बम के कारण. इस मामले में अब तक 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं, और ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए लाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि सबसे पहले लोगों में अफवाह फैलाई गई थी कि बहुत लोग मर गए. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जब घायलों को अस्पताल ले गए, तो वहां लोगों ने ए...