सालों बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार के दौरान अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने अपने और मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बीच चले लंबे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था।
कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान खान ने कहा, "अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो गलतफहमी थी और वो मेरी तरफ से हुई थी।" उन्होंने आगे बताया, "उसने मेरे लिए गाने भी गाए हैं, टाइगर में किया और आगे गलवान में भी कर रहा है।"
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लोकप्रिय गानों 'रुआन' और 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म 2023 में र...









